ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Kapil Sharma के कनाडा वाले कैफे पर फायरिंग की साजिश रचने वाला गैंगस्टर दबोचा गया

On: नवम्बर 28, 2025 11:22 पूर्वाह्न
Follow Us:
Kapil Sharma के कनाडा वाले कैफे पर फायरिंग की साजिश रचने वाला गैंगस्टर दबोचा गया
Join WhatsApp Group

Kapil Sharma: दिल्ली पुलिस ने कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे पर फायरिंग की साजिश में शामिल गैंगस्टर को लुधियाना से पकड़ा। यह गिरफ्तारी अंतरराष्ट्रीय गैंग नेटवर्क पर बड़ा झटका मानी जा रही है।  Kapil Sharma Cafe Attack

दिल्ली पुलिस ने पकड़ा कैफे फायरिंग साजिश का गैंगस्टर Kapil Sharma

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैप्स कैफे पर फायरिंग की घटना में शामिल एक गैंगस्टर को लुधियाना से गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लन का करीबी सहयोगी है और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस का कहना है कि कैफे पर गोलीबारी करने के बाद आरोपी दिल्ली पहुंच गया था। उसकी पहचान बंधू मान सिंह के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से चाइना निर्मित PX 3 हाई एंड पिस्टल और आठ जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए। इस गिरफ्तारी को क्रॉस बॉर्डर गैंग मॉड्यूल पर बड़ा वार माना जा रहा है।

हरियाणा, पंजाब और राजस्थान सीधे जुड़ेंगे मुंद्रा पोर्ट से, 120 की स्पीड से दौड़ेंगी गाड़ियां | amritsar-jamnagar-economic-corridor-route-map-travel-time-completion-date
हरियाणा, पंजाब और राजस्थान सीधे जुड़ेंगे मुंद्रा पोर्ट से, 120 की स्पीड से दौड़ेंगी गाड़ियां

अंतरराष्ट्रीय गैंग लिंक की गहन जांच

गैंगस्टर से पूछताछ जारी है और पुलिस उसके विदेश में सक्रिय गैंग से जुड़े नेटवर्क को ट्रेस करने की कोशिश कर रही है। हथियारों की सप्लाई, फंडिंग, हमले की प्लानिंग और टारगेट लिस्ट की भी जांच की जा रही है। पुलिस टीमें अलर्ट मोड पर हैं और पूरे मॉड्यूल को उजागर करने की कोशिश में जुटी हैं।

कैफे पर तीन बार हो चुके हैं हमले

कपिल शर्मा ने जुलाई में कनाडा में कैप्स कैफे की शुरुआत की थी। लेकिन 10 जुलाई को अनजान हथियारबंद लोगों ने कैफे पर फायरिंग की। इसके बाद 7 अगस्त और 16 अक्टूबर को दो और हमले हुए। सौभाग्य से इन घटनाओं में कोई घायल नहीं हुआ।

हमलों पर कपिल शर्मा ने कहा कि उन्हें लगता है कि स्थानीय पुलिस ऐसी घटनाओं को कंट्रोल करने में कमजोर है। उन्होंने बताया कि मामला अब फेडरल गवर्नमेंट और कनाडाई पार्लियामेंट तक पहुंच चुका है।

फेस्टिव सीजन में हरियाणा की इंडस्ट्री को बड़ा झटका: 1800 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स बंद, जनरेटर भी फेल | haryana-power-strike-eleven-power-crisis-industrial-production-halt
फेस्टिव सीजन में हरियाणा की इंडस्ट्री को बड़ा झटका: 1800 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स बंद, जनरेटर भी फेल

मुंबई को बताया सबसे सुरक्षित

कपिल शर्मा ने खुद की सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की चिंता से इनकार किया। उन्होंने कहा कि वह मुंबई और भारत में हमेशा सुरक्षित महसूस करते हैं। कपिल के शब्दों में वहां के लोगों के पास मुंबई जैसी फुर्तीली पुलिस नहीं है।

हरियाणा में लागू होगा स्वीडन का सफाई मॉडल, 84 शहरों में स्कैनर तकनीक से उठेगा घर-घर का कचरा | haryana-waste-to-energy-project-oil-india-sweden-model-vipul-goel-2026
हरियाणा में लागू होगा स्वीडन का सफाई मॉडल, 84 शहरों में स्कैनर तकनीक से उठेगा घर-घर का कचरा

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment