ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Weather: भीषण गर्मी के बीच हरियाणा के इन जिलों में बरसे बदरा, IMD ने जारी किया नया अपडेट

On: मई 23, 2026 12:08 अपराह्न
Follow Us:
Haryana Weather: भीषण गर्मी के बीच हरियाणा के इन जिलों में बरसे बदरा, IMD ने जारी किया नया अपडेट
Join WhatsApp Group

रोहतक, 23 मई (हरियाणा न्यूज पोस्ट)। Haryana Weather Alert : हरियाणा में नौतपा से ठीक पहले मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। भीषण गर्मी और तपती लू से बेहाल हरियाणा के लोगों के लिए शनिवार की सुबह राहत की खबर लेकर आई। सिरसा के डबवाली और झज्जर जिले के कई गांवों में आज सुबह अचानक आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस बेमौसम बरसात से स्थानीय लोगों को पिछले कई दिनों से पड़ रही चुभती गर्मी से बड़ी राहत मिली है। सुबह के समय ठंडी हवाएं चलने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

फरीदाबाद और महेंद्रगढ़ में धूल भरी आंधी

सिरसा और झज्जर में हुई बारिश के अलावा सूबे के अन्य जिलों में भी बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है। दिल्ली-NCR से सटे फरीदाबाद, फतेहाबाद और महेंद्रगढ़ जिलों में सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। बादलों के कारण सूरज के तेवर थोड़े नरम जरूर पड़े हैं, लेकिन हवा में नमी बढ़ने से उमस की स्थिति भी बन रही है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि स्थानीय स्तर पर बने मौसमी सिस्टम के कारण यह बदलाव देखा जा रहा है। Haryana Weather Alert

40 किमी की रफ्तार से चलेंगी गर्म हवाएं

आईएमडी (IMD) चंडीगढ़ के मुताबिक, शनिवार सुबह मिली यह राहत बेहद अस्थायी है। मौसम विभाग ने साफ किया है कि आज 23 मई से लेकर 27 मई तक पूरे प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा। इस दौरान राजस्थान की तरफ से आने वाली पछुआ हवाएं मैदानी इलाकों में आग बरसाएंगी। राज्य में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी, जिनकी गति कुछ समय के लिए 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इस दौरान पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, हिसार और जींद समेत 15 से ज्यादा जिलों में ‘रेड और ऑरेंज अलर्ट’ जैसी हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी। Haryana Weather Alert

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

दोपहर में बाहर न निकलने की सलाह

भीषण गर्मी और लू के इस डबल अटैक को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और मौसम विभाग ने आम लोगों के लिए जरूरी गाइडलाइन जारी की है। डॉक्टरों ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बहुत जरूरी काम न होने पर घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। लू की चपेट में आने से बचने के लिए लगातार पानी, नीबू पानी या ओआरएस (ORS) का घोल पीते रहने को कहा गया है। खेतों में काम करने वाले किसानों और दिहाड़ी मजदूरों के लिए यह मौसम सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है।

28 मई को फिर होगी बूंदाबांदी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, हरियाणा के लोगों को इस जानलेवा गर्मी से स्थायी राहत 28 मई को मिल सकती है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने से 28 मई को प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं। तब तक लोगों को चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ेगा। भिवानी, चरखी दादरी, गुरुग्राम और मेवात जैसे दक्षिण हरियाणा के जिलों में रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज होने की आशंका है, जिससे रातें भी गर्म होने लगेंगी। Haryana Weather Alert

Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले 4 दिन चलेगी जानलेवा लू, मौसम विभाग ने जारी किया हीटवेव का येलो अलर्ट

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

हरियाणा में भीषण लू का अलर्ट: इन जिलों में 45 छूने वाला है पारा, मौसम वैज्ञानिक ने दी चेतावनी

मौसम अपडेट और भरोसेमंद पूर्वानुमान के लिए Haryana News Post पर नज़र बनाए रखें।

दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क
दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now