Julana Development Project: CM Saini opened the way for progress with a gift of 101 crores: (जुलाना विकास परियोजना) अब केवल एक सपना नहीं, बल्कि ज़मीन पर उतरती हुई योजना बन गई है। मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh Saini) ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के जन्मदिन के अवसर पर नंदगढ़ पहुंचकर जनसभा को संबोधित किया।
इस दौरान जुलाना के प्रत्याशी कैप्टन योगेश के मांग पत्र पर मोहर लगाते हुए कुल 101 करोड़ की लागत वाली योजनाओं का ऐलान किया गया।
इनमें से अकेले (Julana sub division project) पर ही 30 करोड़ खर्च होने हैं। इसके अलावा, अन्य योजनाओं में ग्रामीण आधारभूत संरचना, जलापूर्ति, स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल सुविधाओं का विस्तार शामिल है।
गांव-गांव पहुंचेगी तरक्की की रोशनी Julana Development Project
इस ऐलान में कुल 16.80 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास हुआ। इसके तहत गांवों की माइनर नालियों के पुनर्निर्माण के लिए (Haryana irrigation projects) की 15.71 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई। साथ ही जलापूर्ति और पेयजल की सुविधा को बेहतर करने के लिए 25 करोड़ की लागत से (Julana water supply) योजना को मंजूरी मिली।
बराह कलां, रामगढ़, शादीपुर और कर्मगढ़ में आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए 60 लाख की राशि तय की गई। वहीं, मालवी गांव में (Ayurvedic hospital Julana) के लिए 67.90 लाख और खरैंटी गांव में विद्युत व्यवस्था को अपग्रेड करने के लिए 33 केवी सब स्टेशन की क्षमता बढ़ाने का ऐलान हुआ।
शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल में भी आएगा सुधार
राजकीय स्कूलों में पार्किंग शेड और पक्के प्रांगण के लिए क्रमशः 20.25 लाख और 71.59 लाख की घोषणा हुई। बराह कलां में पेयजल पाइपलाइन के लिए 1.25 करोड़ और रामराय गांव में तीर्थ तालाब की रिटेनिंग वॉल के लिए 1.50 करोड़ स्वीकृत किए गए।
बराड़खेड़ा, नंदगढ़, अनूपगढ़ और बराह कलां में (sub health centers Haryana) बनाने की योजना है, जिस पर 2.20 करोड़ का खर्च आएगा। साथ ही, जुलाना व नंदगढ़ में (stadium renovation Haryana) के तहत खेल सुविधाओं को मजबूत करने की भी घोषणा की गई है।













