ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Motor Accident Compensation: सड़क हादसे में मौत, परिवार को मिलेगा 35.91 लाख का मुआवजा!

On: अगस्त 29, 2025 8:45 पूर्वाह्न
Follow Us:
Motor Accident Compensation: सड़क हादसे में मौत, परिवार को मिलेगा 35.91 लाख का मुआवजा!
Join WhatsApp Group

Motor Accident Compensation (चंडीगढ़) : मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल ने तीन साल पहले हुए भयानक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिवार को बड़ी राहत दी है। ट्रिब्यूनल ने पीड़ित परिवार को 35.91 लाख रुपये मुआवजा दिए जाने का फैसला सुनाया है।

21 अप्रैल 2022 को मोहाली के गांव फतेहपुर निवासी 39 वर्षीय मुनीष कुमार की एक वैगन- आर कार से टक्कर में मौत हो गई थी। उसके परिवार ने आरोपित चालक मनीमाजरा निवासी अशोक कुमार और कार की इंश्योरेंस कंपनी इफ्को टोकियो जनरल इंश्योरेंस के खिलाफ मुआवजे के लिए याचिका दायर की थी। मुआवजे की रकम इंश्योरेंस कंपनी को भरनी पड़ेगी।

परिवार ने याचिका में बताया था कि 21 अप्रैल 2022 को शाम करीब साढ़े सात बजे मुनीष गांव फतेहपुर से माजरी ब्लाक के बस स्टैंड की तरफ जा रहा था। वह बुलेट मोटर साइकिल पर सवार था और धीमी गति से ड्राइविंग कर रहा था।

चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन | chandigarh-pgi-pu-scientists-stanford-top-scientists-list-2026
चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन

तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने ओवरटेक करने के चक्कर में मोटर साइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मुनीष सड़क पर गिर पड़ा और बुरी तरह चोटिल हो गया। उसे खरड़ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे के बाद आरोपित कार चालक मौके से फरार हो गया था।

कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था मुनीष

पीड़ित परिवार ने याचिका में बताया कि मुनीष की उम्र महज 39 साल थी। वह सेक्टर-9 चंडीगढ़ की एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। उसकी महीने की कमाई करीब 35 हजार रुपये थी और उस पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी।

हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड | harmanpreet-kaur-steps-down-indian-womens-cricket-team-captaincy-smriti-mandhana
हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड

परिवार ने आरोप लगाया कि यह हादसा कार चालक की लापरवाही के कारण हुआ था। इसलिए आरोपित कार चालक और इंश्योरेंस कंपनी के खिलाफ केस दायर किया। ट्रिब्यूनल ने पीडित परिवार को 35.91 लाख मुआवजा देने का फैसला सुनाया।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment