ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

PU Admission 2025-26: पंजाब यूनिवर्सिटी में नए अवसर, विदेशी स्टूडेंट्स के लिए 25% सीटें बढ़ीं

On: June 3, 2025 9:36 AM
Follow Us:
PU Admission 2025-26: पंजाब यूनिवर्सिटी में नए अवसर, विदेशी स्टूडेंट्स के लिए 25% सीटें बढ़ीं
Join WhatsApp Group

PU Admission 2025-26 New opportunities in Punjab University, 25% seats increased for foreign students: पंजाब यूनिवर्सिटी ने एकेडमिक सेशन 2025-26 के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। मंगलवार को यूनिवर्सिटी ने एडमिशन नोटिस जारी किया। पीयू के टीचिंग डिपार्टमेंट्स में न्यू एजुकेशन पॉलिसी 2023-24 – से लागू है। एफिलिएटेड कॉलेजों में यह 2024-25 से लागू की गई।

वीसी प्रो. रेनू विग, डीन यूनिवर्सिटी इंस्ट्रक्शंस प्रो. योजना रावत, रजिस्ट्रार प्रो. वाईपी वर्मा और डीन कॉलेज डेवलपमेंट काउंसिल प्रो. संजय कौशिक ने हैंडबुक ऑफ इन्फॉर्मेशन 2025-26 लॉन्च की । इसमें सभी कोर्स, सीटें, फीस, योग्यता और अन्य जरूरी जानकारी दी गई है।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

वीसी ने बताया कि स्टूडेंट्स से जुड़ी सभी जानकारी पीयू की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। इस साल से एनएसएस सर्टिफिकेट को लाइफटाइम मान्यता दी गई है। विदेशी स्टूडेंट्स की सीटें 25% तक बढ़ाई गई हैं। यह बदलाव रेगुलेटरी बॉडीज द्वारा संचालित कोसों को छोड़कर लागू होंगे। हैंडबुक में अब तक अप्रूव सभी बदलाव शामिल हैं।

एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स की मदद के लिए कई नई पहल की गई हैं। ऑनलाइन फॉर्म में 23 अंडरग्रेजुएट और 127 पोस्टग्रेजुएट कोर्स शामिल हैं। अंडरग्रेजुएट और सर्टिफिकेट कोर्सों के फॉर्म https://ugadmissions puchd. ac.in पर उपलब्ध हैं। ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 1 जुलाई है।

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा, एडवांस डिप्लोमा और पोस्ट एमए डिप्लोमा कोसों के फॉर्म 10 जून से https://onlineadmiss ions puchd.ac.in पर मिलेंगे। इनकी अंतिम तारीख 17 जुलाई है। पूछताछ के लिए 1800-180-2065, 2534818 और 2534866 पर सुबह 9:30 से दोपहर 1:00 बजे तक और दोपहर 2:30 से शाम 5:00 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।

दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क
दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment