ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Shoulder pain: कंधे का दर्द बना मुसीबत! PGI में खुलासा- 50% लोग नहीं कराते इलाज!

On: सितम्बर 9, 2025 1:14 अपराह्न
Follow Us:
Shoulder pain: कंधे का दर्द बना मुसीबत! PGI में खुलासा- 50% लोग नहीं कराते इलाज!
Join WhatsApp Group

Shoulder pain physiotherapy (चंडीगढ़) : कंधे का दर्द आजकल एक आम लेकिन गंभीर समस्या बन गया है। PGI में वर्ल्ड फिजियोथेरेपी डे के मौके पर सीनियर फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि 65 साल से ज्यादा उम्र के 34% लोग रोजाना कंधे के दर्द से परेशान रहते हैं। लेकिन जागरूकता की कमी के कारण 50% लोग इसे डॉक्टर को बताते ही नहीं। भारत में 23 से 34% लोग इस दिक्कत से जूझ रहे हैं, और यह समस्या खासकर हाई-इनकम देशों में ज्यादा देखी जा रही है। बदलती लाइफस्टाइल की वजह से अब यह युवाओं को भी अपनी चपेट में ले रहा है। सीनियर सिटीजन्स में 16-23% लोग इससे प्रभावित हैं, और भविष्य में यह संख्या दोगुनी हो सकती है।

दर्द का कारण और जोखिम

डॉ. अजीत ने बताया कि घबराहट, डिप्रेशन, डायबिटीज, थायरॉयड और मोटापे से पीड़ित लोगों में कंधे का दर्द ज्यादा होता है। 70% मरीजों में यह दिक्कत शोल्डर की रोटेटर कफ मसल की वजह से होती है। 60 साल की उम्र में हर चार में से एक व्यक्ति को रोटेटर कफ टियर की समस्या हो सकती है, जो बिना किसी चोट के भी हो सकती है। खासकर महिलाओं में यह दिक्कत ज्यादा है, क्योंकि बायोलॉजिकल, हार्मोनल और लाइफस्टाइल बदलाव इसके बड़े कारण हैं। पुरुषों में मसल मास ज्यादा होने और सब एक्रोमियल स्पेस की वजह से दर्द की शिकायत कम होती है।

चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन | chandigarh-pgi-pu-scientists-stanford-top-scientists-list-2026
चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन

फिजियोथेरेपी से इलाज

PGI में फिजियोथेरेपी डे के कार्यक्रम में डॉ. प्रदीप सरकार ने बताया कि कंधे के दर्द का इलाज सर्जरी या फिजियोथेरेपी से संभव है। ज्यादातर मरीज सर्जरी से डरते हैं, लेकिन फिजियोथेरेपी से उन्हें राहत मिल जाती है। PGI में हर मरीज के लिए अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से खास प्लान बनाया जाता है। हर हफ्ते मरीज का आकलन किया जाता है, और 16-20% मरीज सिर्फ फिजियोथेरेपी से ठीक हो जाते हैं। इस मौके पर मेडिकल सुपरिंटेंडेंट प्रो. विपिन कौशल और विभागाध्यक्ष प्रो. विजय जी गोनी भी मौजूद रहे।

जागरूकता की जरूरत

हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड | harmanpreet-kaur-steps-down-indian-womens-cricket-team-captaincy-smriti-mandhana
हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड

वर्ल्ड फिजियोथेरेपी डे के मौके पर PGI के पीआरएम फिजियोथेरेपी विंग में विशेषज्ञों ने लोगों से जागरूक होने की अपील की। कंधे का दर्द अगर समय पर इलाज न हो, तो यह रोजमर्रा की जिंदगी को मुश्किल बना सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि सही समय पर फिजियोथेरेपी लेने से इस समस्या से आसानी से निजात पाई जा सकती है।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment