Tulsi Vivah Muhurat Aaj Tulsi Vivah Ka Samay, Aaj Tulsi Vivah Ka Shubh Muhurt (आज तुलसी विवाह का शुभ मुहूर्त): तुलसी विवाह हिंदू धर्म का बेहद पवित्र और शुभ पर्व है, जो भगवान विष्णु और माता तुलसी के दिव्य मिलन का प्रतीक है। ये विवाह हर साल कार्तिक शुक्ल द्वादशी (देवउठनी एकादशी के अगले दिन) को मनाया जाता है।
मान्यता है कि इसी दिन भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागकर तुलसी माता से विवाह करते हैं। इस विवाह से चातुर्मास खत्म होता है और शुभ कार्य फिर शुरू हो जाते हैं। तो आज 2 नवंबर को तुलसी विवाह कब और कितने बजे होगा, यहां पूरी डिटेल्स हैं। तुलसी विवाह के शुभ मुहूर्त की फुल जानकारी लो।
आज तुलसी विवाह का समय Tulsi Vivah Muhurat
2 नवंबर 2025 को सुबह 07:31 से शाम 05:03 PM तक त्रिपुष्कर योग है और शाम 05:03 PM से अगले दिन सुबह 06:34 तक सर्वार्थ सिद्धि योग। इन दोनों योग में तुलसी विवाह करना सबसे शुभ माना जाता है।
आज के शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त – 04:50 AM से 05:42 AM
प्रातः सन्ध्या – 05:16 AM से 06:34 AM
अभिजित मुहूर्त – 11:42 AM से 12:26 PM
विजय मुहूर्त – 01:55 PM से 02:39 PM
गोधूलि मुहूर्त – 05:35 PM से 06:01 PM
त्रिपुष्कर योग – 07:31 AM से 05:03 PM
सर्वार्थ सिद्धि योग – 05:03 PM से 06:34 AM (03 नवंबर)
तुलसी विवाह विधि
तुलसी विवाह कराने के लिए तुलसी के पौधे को साफ जगह पर रखें और मंडप बनाएं। मंडप को फूलों, आम के पत्तों और केले के तनों से सजाएं। पूजा में गंगाजल, पंचामृत, तुलसी पत्ते, कपूर, नारियल, मिठाई, पुष्प, धूप, दीप, फल, वस्त्र, रोली, चावल रखें।
शालिग्राम को पंचामृत और गंगाजल से स्नान कराएं। तुलसी पौधे को भी गंगाजल से नहलाएं। शालिग्राम को वस्त्र चढ़ाएं और तुलसी माता को चुनरी, चूड़ियां पहनाएं। दोनों को पुष्पमाला अर्पित करें। फिर तुलसी-शालिग्राम का विवाह संस्कार करें, पहले हल्दी लगाएं, फिर कुमकुम। शालिग्राम की मूर्ति हाथ में लेकर तुलसी के चारों ओर 7 परिक्रमा करें – ये सात फेरे का प्रतीक है। विवाह के बाद आरती करें और प्रसाद बांटें।












