ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Viral video: चंडीगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती, पुलिस को गाइडलाइंस बनाने का आदेश

On: June 3, 2025 9:41 AM
Follow Us:
Viral video: चंडीगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती, पुलिस को गाइडलाइंस बनाने का आदेश
Join WhatsApp Group

Viral video Chandigarh High Court takes strict action, orders police to make guidelines: पुलिस अफसरों की ओर से ड्यूटी के दौरान बनाए गए वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर डालने पर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। जस्टिस कुलदीप तिवारी ने चंडीगढ़ के डीजीपी को निर्देश दिया है कि वे ऐसे मामलों में तीन माह में स्पष्ट गाइडलाइंस तैयार करें। पुलिस अफसर के ड्यूटी पर बनाए गए वीडियो या फोटो सोशल मीडिया पर डालने से पहले यह सुनिश्चित कर सकें कि इससे जांच एजेंसी, पीड़ित या आरोपी को किसी प्रकार की हानि न पहुंचे।

Viral video: चंडीगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

चूंकि पुलिस प्रशासन स्वयं ही सोशल मीडिया से संबंधित वीडियो को हटाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहा है, इसलिए फिलहाल इस मामले में कोई अतिरिक्त आदेश देने की आवश्यकता नहीं है। सुनवाई के दौरान कहा गया कि एसएसपी (ट्रैफिक) ने विशेष निर्देश जारी किए हैं, जिनके तहत चालानिंग या इंफोर्समेंट गतिविधियों से जुड़ी फोटो या वीडियो को किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड नहीं किया जाएगा।

मौजूदा मामले में एसएसपी ने एसडीपीओ (साउथ) को जांच सौंपी है। वीडियो अपलोड करने वाले व्यक्ति की पहचान की जा रही है। इसके अलावा वीडियो बनाने वाले वकील की याचिका सोशल मीडिया पर वीडियो निजता के अधिकार का उल्लंघन… मामला एक वकील के वायरल वीडियो से जुड़ा है, जिसमें वह ट्रैफिक पुलिस से बहस कर रहा है। उसे गाड़ी की नंबर प्लेट पर कपड़ा लटकाने के चलते रोका गया था।

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

वीडियो में वकील खुद को न्यायिक मजिस्ट्रेट बता रहा है। मौके से भागने की कोशिश भी की थी। न्यायिक अधिकारी होने का झूठा दावा करने पर गिरफ्तार किया गया था, बाद में जमानत पर रिहा किया गया। वकील ने वीडियो वायरल करने को निजता का उल्लंघन बताते हुए इसे हटाने की मांग की थी। वकील ने याचिका में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से वीडियो हटवाने और उसे ‘डि-इंडेक्स’ एवं ‘डि रेफरेंस’ कर उसे सर्च इंजन परिणामों में अप्राप्त करने का आग्रह किया गया था।

याचिका में दावा किया गया था कि वीडियो पुलिस अफसरों ने लीक किया, जो संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत प्राप्त निजता के अधिकार का उल्लंघन है। हाईकोर्ट ने पूछा था कि आधिकारिक वॉट्सएप ग्रुप में जांच से जुड़ी संवेदनशील जानकारी साझा की जाती है, तो यह किस आधिकारिक क्षमता और दिशा-निर्देशों के तहत किया गया। कांस्टेबल योगेश का मोबाइल फोन जल्दी ही जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा।

दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क
दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment