Yamuna River Water Level: Alert due to rising water level in Yamuna, 27 thousand cusecs of water released from Okhla Barrage, administration on alert: हरियाणा के बल्लभगढ़ क्षेत्र में यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को ओखला बैराज से 27,412 क्यूसिक पानी छोड़ा गया (Okhla Barrage Water Release), जो इस मानसून सीजन में अब तक की सबसे बड़ी मात्रा है।
इस जल प्रवाह को देखते हुए प्रशासन ने नदी किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है (Yamuna River Villages Alert)। सरपंचों को निर्देश दिए गए हैं कि वे ग्रामीणों को खेतों से घर बुला लें और किसी को भी नाव से नदी पार करने की अनुमति न दें।
मुनादी और निगरानी से बढ़ी सतर्कता Yamuna River Water Level
एसडीएम मयंक भारद्वाज ने बताया कि सभी पंचायत सचिवों और पटवारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे हर स्थिति पर नजर रखें और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तुरंत प्रशासन को दें (Yamuna River Emergency Alert)।
गांवों में मुनादी करवा दी गई है कि कोई व्यक्ति या पशु नदी की ओर न जाए। कंट्रोल रूम से हर घंटे जलस्तर की रिपोर्ट चंडीगढ़ स्थित बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन विभाग को भेजी जा रही है (Yamuna River Control Room)।
सिंचाई विभाग के अधिकारी अरविंद शर्मा ने बताया कि फिलहाल किसी गांव या फसल में पानी घुसने की सूचना नहीं है, लेकिन प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
नाव से खेत जाने पर रोक, जान जोखिम में न डालें Yamuna River Water Level
ग्रामीणों को सलाह दी गई है कि वे नाव का प्रयोग न करें, क्योंकि पानी का बहाव तेज है और दुर्घटना की आशंका बनी हुई है (Yamuna River Boat Warning)।
अक्सर ग्रामीण खेतों में रहने वाले स्वजन के लिए नाव से भोजन लेकर जाते हैं, लेकिन इस समय यह जोखिम भरा हो सकता है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जब तक जलस्तर सामान्य नहीं होता, तब तक नदी के किनारे जाने से बचें।
उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग भी हर घंटे की रिपोर्ट साझा कर रहा है, जिससे स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखा जा सके (Yamuna River Water Monitoring)।










