WhatsApp Guest Calling Feature (व्हाट्सऐप गेस्ट कॉलिंग फीचर क्या है) : मेटा के स्वामित्व वाले व्हाट्सऐप ने बुधवार को नया ‘गेस्ट कॉलिंग’ फीचर पेश किया है। अब बिना व्हाट्सऐप अकाउंट वाले लोग भी कंप्यूटर ब्राउजर के जरिए सीधे ऑडियो और वीडियो कॉल में जुड़ सकेंगे। इस सुविधा में पूरी सुरक्षा के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन, बिना किसी समय सीमा के 32 लोगों तक की ग्रुप कॉलिंग और होस्ट का कड़ा नियंत्रण शामिल है।
bina WhatsApp account ke call kaise kare : मेटा के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप ने बुधवार को वर्चुअल बैठकों और बातचीत को आसान बनाने के लिए नए गेस्ट कॉलिंग फीचर की घोषणा की है। इस फीचर की मदद से व्हाट्सऐप यूजर्स एक साधारण कॉल लिंक भेजकर उन लोगों को भी कॉल में जोड़ सकेंगे, जो इस प्लेटफॉर्म का उपयोग नहीं करते। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि सामान्य कॉल्स की तरह इन सभी गेस्ट कॉल्स में भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन की मजबूत सुरक्षा मिलेगी।
कैसे काम करेगा नया फीचर?
गेस्ट कॉल शुरू करने का अधिकार केवल मौजूदा व्हाट्सऐप अकाउंट (WhatsApp call link without account) वाले यूजर्स के पास होगा। इसके लिए यूजर को ऐप के कॉल्स टैब में जाकर ‘+’ आइकन दबाकर एक कॉल लिंक तैयार करना होगा।
इस लिंक को किसी भी अन्य माध्यम से गेस्ट के साथ साझा किया जा सकता है। लिंक मिलने के बाद गेस्ट अपने कंप्यूटर ब्राउजर में इसे खोलकर अपना नाम दर्ज करेंगे और कॉल में शामिल होने का अनुरोध भेजेंगे।
होस्ट की मंजूरी अनिवार्य
कॉल की गोपनीयता और अनुशासन बनाए रखने के लिए कंपनी ने कड़े नियम (WhatsApp web guest video calling) तय किए हैं। लिंक खोलने पर गेस्ट सीधे बातचीत में शामिल नहीं हो सकेंगे, बल्कि उन्हें वेटिंग रूम में इंतजार करना होगा।
होस्ट की अनुमति के बाद ही वे कॉल से जुड़ेंगे और होस्ट किसी भी समय गेस्ट को रिमूव कर सकता है। गेस्ट को अन्य सदस्यों के फोन नंबर देखने, मैसेज भेजने या किसी नए व्यक्ति को कॉल में जोड़ने की अनुमति नहीं होगी।
ये भी पढ़ें: सीएनएपी नियम लागू: अनजान नंबर से कॉल आते ही स्क्रीन पर चमकेगा आईडी वाला नाम
स्क्रीन शेयर और खास सुविधाएं
कॉल में जुड़ने के बाद गेस्ट (WhatsApp call waiting room feature) को अपनी कंप्यूटर स्क्रीन शेयर करने, इमोजी रिएक्शन भेजने और बोलने के लिए वर्चुअल हैंड रेज करने का विकल्प मिलेगा। यह सुविधा ऑनलाइन क्लास, दफ्तर की बैठकों और ग्रुप चर्चा के लिए काफी उपयोगी साबित होगी।
इसके अलावा कंपनी साल के अंत तक गूगल कैलेंडर और आउटलुक इंटीग्रेशन लाने की योजना बना रही है, जिससे सीधे कैलेंडर इनवाइट के जरिए ही व्हाट्सऐप कॉल लिंक बन सकेंगे। #WhatsAppUpdate #GuestCalling #TechNewsHindi #WhatsAppFeature













