Ashika Aggarwal NEETSuccess Story: मां प्रोफेसर, पिता CA, बेटी ने NEET पास कर AIIMS में लिया दाखिला

Ashika Aggarwal NEET Success Story: ऐसे हासिल की सफलता
आशिका को शुरू में खेलों का शौक था, खासकर बास्केटबॉल में उनकी खासी रुचि थी। लेकिन समय के साथ उन्होंने मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने का फैसला किया। NEET की तैयारी के दौरान उन्होंने कोचिंग की हर कक्षा में हिस्सा लिया और एक भी टेस्ट छोड़ा नहीं। शिक्षकों और माता-पिता के मार्गदर्शन को उन्होंने अपना मूलमंत्र बनाया। आशिका का कहना है कि उनकी सफलता में परिवार और गुरुजनों का बड़ा योगदान है।
खेल का त्याग कर पढ़ाई को दी प्राथमिकता
आशिका कक्षा चार से बास्केटबॉल खेलती थीं और इसमें काफी अच्छी थीं। मगर डॉक्टर बनने के सपने ने उन्हें अपने पसंदीदा खेल को अलविदा कहने के लिए मजबूर किया। NEET की तैयारी के दौरान उन्होंने दोस्तों से मिलना-जुलना भी बंद कर दिया और टीवी से भी दूरी बना ली। उनका पूरा ध्यान सिर्फ पढ़ाई पर केंद्रित था। यह त्याग उनके लिए आसान नहीं था, लेकिन आज उनकी मेहनत रंग लाई।
AIIMS दिल्ली से MBBS की पढ़ाई
आशिका का लक्ष्य था देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान से पढ़ाई करना। NEET UG में 715 अंक लाकर उन्होंने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), दिल्ली में MBBS में दाखिला लिया। अपनी तैयारी के राज खोलते हुए आशिका ने बताया कि वह NCERT की किताबों पर फोकस करती थीं और कॉन्सेप्ट्स को गहराई से समझने की कोशिश करती थीं। उनकी स्ट्रेटजी और मेहनत ने उन्हें यह मुकाम दिलाया।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।