Corona Update: पिछले 24 घंटे में 99 नए कोरोना के मामले सामने आए, इतने ठीक हुए?

Corona News : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में तीन सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 21 हो गयी। इस महामारी से अब तक 19,80,825 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और अभी तक 26,522 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।
Haryana News Post : Corona Update News: बता दें आज शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय रिपोर्ट अनुसार सुबह सात बजे तक 220.36 करोड़ से अधिक टीके लग चुके हैं। मंत्रालय मुताबिक देश में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 1,896 रह गए हैं और इसी अवधि में कोरोना महामारी से एक मरीज की मौत भी हुई है।
मंत्रालय के आंकड़ों मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना के 99 नए केस सामने आए हैं, जबकि 108 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। दैनिक पॉजीटिविटी रेट 0.06 फीसदी और साप्ताहिक पॉजीटिविटी रेट 0.08 फीसदी बताई गई है। अब देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 530,738 हो गई है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में और जानकारी।
दिल्ली में कोरोना के सक्रिय केस इतने?
Read Also: Health tips : अगर इन गलतियों से करते हैं दिन की शुरुआत, तो हो जाएं सावधान?
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में तीन सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 21 हो गयी। इस महामारी से अब तक 19,80,825 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और अभी तक 26,522 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।
केरल और कर्नाटक में कोरोना का हाल?
पिछले 24 घंटे में केरल में एक सक्रिय मामला घटने से इनकी कुल संख्या घटकर 1,186 रह गयी है। जबकि इससे निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 67,56,807 तक पहुंच गयी है और मृतकों का आंकड़ा 71,574 पर बरकरार है। कर्नाटक में 11 सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 175 हो गई है। राज्य में इस महामारी से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 40,32,312 हो गई है और मृतकों की संख्या 40,309 पर स्थिर है।
इन राज्यों में राहत...
इसके अलावा ओडिशा और तमिलनाडु में कोरोना के क्रमश: दो-दो मामले बढ़े हैं जबकि राजस्थान, सिक्किम और उत्तर प्रदेश में कोरोना के एक-एक नए मामले पाये गए हैं। राहत की बात यह है कि अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम, दादर एवं नागर हवेली, दमन एवं दीव, लक्षद्वीप, मणिपुर, मेघालय मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा में कोरोना का एक भी सक्रिय मामला नहीं है।
Read Also: Health : थायरॉइड के कारण बढ़ते वजन को इस खास डाइट से करें कंट्रोल
इस राज्य में इतने मामले?
छत्तीसगढ़ में 1177775, हरियाणा में 1056670, मध्यप्रदेश में 1054938, बिहार में 851411, तेलंगाना में 841486, पंजाब 784351, इसके बाद असम 746100 का नंबर आता है। वहीं दूसरी ओर देश भर में 44149802 मरीज इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं।
भारत में इतने टेस्ट हुए?
भारत में प्रति दस लाख लोगों पर करीब 650,181 टेस्ट किये गए हैं। इसके साथ ही देश में अब तक वैक्सीन के 220.36 करोड़ डोज दिए जा चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से 27 जनवरी 2023 शुक्रवार सुबह 8:00 बजे तक जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में मामलों की संख्या बढ़कर 44682437 पर पहुंच चुकी है। इस संक्रमण से अब तक 530739 लोगों की मृत्यु हो चुकी है जबकि देशभर में 44149802 मरीज ठीक हो चुके हैं।
हमें ट्विटर और गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।