1. Home
  2. Cricket

BCCI New Selection Committee: चेतन शर्मा एक बार फिर बने चयन समिति के अध्यक्ष, हरविंदर सिंह की हुई चयनकर्ता के पद से छुट्टी

BCCI New Selection Committee: चेतन शर्मा एक बार फिर बने चयन समिति के अध्यक्ष, हरविंदर सिंह की हुई चयनकर्ता के पद से छुट्टी 

New Selection Committee: चेतन शर्मा एक बार फिर टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर पद की जिम्मेदारी निभाने जा रहे हैं। बीसीसीआई ने शनिवार को चेतन के फिर से नियुक्ति की घोषणा की। पांच सदस्यीय कमेटी में चेतन शर्मा को छोड़कर बाकी नए चेहरे हैं। समिति में सलिल अंकोला का नाम भी शामिल हैं जिन्होंने सचिन के साथ डेब्यू किया था।

BCCI New Selection Committee: बीसीसीआई ने शनिवार को चयनकर्ताओं के नए पैनल की घोषणा कर दी है। बर्खास्त चेयरमैन चेतन शर्मा की दोबारा अध्यक्ष पद पर वापसी हुई है।

लेकिन चयन समिति में हरविंदर सिंह को जगह नहीं मिली है। इसके बजाय, क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) की सिफारिशों के अनुसार शिव सुंदर दास, सुब्रतो बनर्जी, सलिल अंकोला और श्रीधरन शरथ समिति में नए चेहरे हैं।

इस बात कि आशंका पहले ही जताई जा रही थी कि चेतन शर्मा ही चयन समिति के अध्यक्ष बने रहेंगे और श्रीधरन शरथ और सलिल अंकोला समिति में शामिल होंगे। इस नए चयन पैनल का पहला काम अगले हफ्ते भारत और न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टीम का चयन करना होगा।

ये भी पढ़ें: जल्द ही वापसी करने वाला है BGMI, इस दिन से होगा गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध

कौन हैं नए चयनकर्ता?

  • चेतन शर्मा (टेस्टः 23, वनडेः 65)
  • शिव सुंदर दास (टेस्ट: 23, वनडे: 4, टी20: 3)
  • सुब्रतो बनर्जी (टेस्ट: 1, वनडे: 6, फर्स्ट क्लास: 59)
  • सलिल अंकोला (टेस्टः 1, वनडेः 20, फर्स्ट क्लासः 54)
  • श्रीधरन शरथ (प्रथम श्रेणी: 139, सूची ए: 116)

ये भी पढ़ें: जानिए कम खर्चे में कैसे शुरू करें मिनरल वॉटर का बिजनेस?

11 लोगों को किया गया था शॉर्टलिस्ट 

सुश्री सुलक्षणा नाइक, अशोक मल्होत्रा, और जतिन परांजपे की क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) ने अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति के सदस्यों के चयन के लिए एक व्यापक प्रक्रिया अपनाई।

18 नवंबर 2022 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए 5 पदों के विज्ञापन के बाद बोर्ड को लगभग 600 आवेदन प्राप्त हुए थे। उचित विचार-विमर्श करने पर, CAC ने व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए 11 व्यक्तियों को चयनकर्ता पद के लिए शॉर्टलिस्ट किया था।

इंटरव्यूज के आधार पर इसमें से अंत में 5 लोगों को चयन समिति का हिस्सा बनाया गया। जिसमें चेतन शर्मा अध्यक्ष बने रहेंगे। चयन समिति में तमिलनाडु के श्रीधरन शरथ दक्षिण क्षेत्र से नया चेहरा होंगे। बीसीसीआई का मानना है कि वह जूनियर्स और सीनियर्स के बीच क ब्रिज का काम करेंगें। 

ये भी पढ़ें: Sapna Choudhary ने अपने डांस से लोगों को किया दीवाना, सड़कों पर लगी भीड़

जानिए नए चयनकर्ताओं के बारे में

  • चेतन शर्मा

चयन समिति के मौजूदा अध्यक्ष के कार्यकाल में दो साल का समय बचा है। असंतोषजनक प्रदर्शन के बावजूद चेतन शर्मा ने चयनकर्ताओं के अध्यक्ष के रूप में वापसी कि है। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि CAC के अशोक मल्होत्रा ​​का चेतन के साथ बहुत अच्छा तालमेल है और दोनों विश्व कप 2023 के लिए भारत को पटरी पर लाने के लिए उत्सुक होंगे।

  • शिव सुंदर दास

ओडिशा के पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज इस बार चयनकर्ता बनने के लिए सबसे आगे थे। वह अंततः पूर्वी क्षेत्र से चयन समिति में जगह बनाने में कामयाब हुए। 

  • सुब्रतो बनर्जी

बंगाल और बिहार के पूर्व ऑलराउंडर ने 1990 के दशक की शुरुआत में भारत के लिए 1 टेस्ट और 6 वनडे खेले हैं। वह सेंट्रल जोन से आते हैं। 

  • सलिल अंकोला

मुंबई और भारत के पूर्व तेज गेंदबाज ने बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाई और यहां तक कि कई फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में भी दिखाई दिए। लेकिन अब वह चयन समिति में हैं।

  • श्रीधरन शरथ

जूनियर चयन समिति के अध्यक्ष को वरिष्ठ चयन समिति में पदोन्नति मिलती है। उन्हें बीसीसीआई ने भूमिका के लिए आवेदन करने के लिए कहा था। बीसीसीआई का मानना है कि वह सीनियर और जूनियर के बीच एक सेतु का काम कर सकते हैं। वह भारत U19 टीम के साथ विश्व कप जीतने में सफल रहे हैं।

ये भी पढ़ें: फिटनेस पर ध्यान देने के लिए बीसीसीआई ने यो-यो टेस्ट किया अनिवार्य, टीम में वापसी के लिए चोटिल खिलाड़ियों को देना होगा DEXA टेस्ट

हमें ट्विटर और गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।