1. Home
  2. Sports
  3. gaming

BGMI Unban Date 2023: जल्द ही वापसी करने वाला है BGMI, इस दिन से होगा गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध

BGMI Unban Date 2023: जल्द ही वापसी करने वाला है BGMI, इस दिन से होगा गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध 

Battlegrounds Mobile India (BGMI) को भारत में पिछले साल बैन कर दिया गया था। इस बैटल रॉयल गेम को डेवलपर ने PUBG Mobile पर भारत में बैन लगने के बाद लॉन्च किया था। हालांकि, अब फैन्स एक बार फिर से इसकी वापसी को लेकर बात कर रहे हैं। 

BGMI Unban Date 2023: नए साल का आगमन होते ही बैटल ग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) के आगमन की खबरें भी तेजी पकड़ चुकी हैं। सरकार ने BGMI को 5 महीने पहले डाटा पॉलिसी के चलते भारत में बैन कर दिया था।

लेकिन अब गेम की पैरेंट कंपनी क्राफ्टन ने सरकार के साथ सभी चीजों को सुलझा लिया हुई और गेम जल्दी ही वापसी करने वाला है। गेमर्स काफी बेसब्री से गेम का इन्तजार कर रहे हैं। 5 महीने से गेम में कोई अपडेट भी नहीं आया है।

लेकिन अब 6 जनवरी से 10 जनवरी के बीच इन-गेम में एक नया अपडेट आने की उम्मीद है और गेमर्स गेम की वापसी पर अधिक स्पष्टता के लिए क्राफ्टन की तरफ से आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: बीसीसीआई ने लिया कड़ा फैसला, आईपीएल के आधार पर नहीं मिलेगी भारतीय टीम में एंट्री, घरेलू क्रिकेट में भी करना होगा अच्छा प्रदर्शन

BGMI Unban News

बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया को भारत में सबसे लोकप्रिय गेम्स में से एक माना जाता है। BGMI के भारत में लॉन्च होने के 1 साल के भीतर ही गेम के लाखों डाउनलोड हो गए हैं।

भारतीय सरकार ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए जुलाई 2022 में सभी वर्चुअल स्टोर्स से BGMI को हटा दिया था। लेकिन कुछ दिन पहले ही भारतीय सरकार ने एक घोषणा की, जिसमें eSports को बहु-खेल आयोजनों के हिस्से के रूप में मान्यता दी गई,

जिससे BGMI की संभावित वापसी के लिए गेमर्स में भारी उत्साह पैदा हो गया। BGMI की पैरेंट कंपनी क्राफ्टन ने गेमर्स को अनुमान लगाने के लिए गेम के अंदर 2 नए इवेंट्स की शुरुआत की है। 

ये भी पढ़ें: फिटनेस पर ध्यान देने के लिए बीसीसीआई ने यो-यो टेस्ट किया अनिवार्य, टीम में वापसी के लिए चोटिल खिलाड़ियों को देना होगा DEXA टेस्ट

BGMI Unban Date 2023

BGMI के सर्वर अभी भी चल रहे हैं और क्राफ्टन के अधिकारी भारत में गेमिंग सेक्टर को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। गेम के आने के साथ ही क्राफ्टन काईन टूर्नामेंट्स की भी शुरुआत करने वाला है।

जो कि गेमर्स के लिए काफी अच्छी खबर है। BGMI में पिछले अपडेट के लिए मिनी पैच नोट्स 8 नवंबर को आए थे। इसलिए, हम 6 से 10 जनवरी के बीच गेम में एक नए अपडेट की उम्मीद कर सकते हैं।

लेकिन हम इस तारीख पर आँख मूँद का भरोसा नहीं कर सकते हैं। गेमर्स को इसके लिए क्राफ्टन द्वारा आधिकारिक पुष्टि का इन्तजार करना होगा। हालांकि कई रिपोर्ट ये संकेत दे रही है कि गेम बहुत जल्द वापस आएगा। 

ये भी पढ़ें: बर्खास्त होने के बाद एक बार फिर चयन समिति के अध्यक्ष बन सकते हैं चेतन शर्मा

हमें ट्विटर और गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।