1. Home
  2. Cricket

MS Dhoni Hardik Pandya: रांची में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे हार्दिक पांड्या, दोनों ने 'जय वीरू' स्टाइल में खिंचाई फोटो

MS Dhoni Hardik Pandya: रांची में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे हार्दिक पांड्या, दोनों ने 'जय वीरू' स्टाइल में खिंचाई फोटो 

IND vs NZ:टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी-20 मुकाबला 27 जनवरी को रांची में खेला जाना है। पहले टी-20 मुकाबले से पहले हार्दिक पंड्या ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी से मुलाकात की। हार्दिक ने धोनी संग फोटो शेयर की है जिसमें दोनों एक बाइक पर बैठे हुए हैं।

MS Dhoni Hardik Pandya: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला कल रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। लेकिन इस मैच से पहले भारत के मौजूदा टी-20 कप्तान हार्दिक पांड्या भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी से उनके घर पर मिलने पहुंचें।

स्टार ऑलराउंडर ने एमएस धोनी के साथ एक फोटो शेयर की और एक उसे कैप्शन दिया 'शोले 2 जल्द ही आ रहा है'। एमएस धोनी और हार्दिक पांड्या ने 'जय वीरू' स्टाइल में पोज देते हुए फोटो खिंचाई।

ये भी पढ़ें: पुरुष आईपीएल के बाद Viacom18 ने महिला आईपीएल के भी खरीदे मीडिया अधिकार, 5 वर्षों के लिए 951 करोड़ रुपये किये खर्च

हार्दिक ने 27 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच से पहले रांची में धोनी के साथ ऑफ डे एन्जॉय किया। इससे पहले भारत ने एकदिवसीय श्रृंखला 3-0 से जीती और अब टी-20 सीरीज में भी भारत की टीम न्यूजीलैंड को मात देना चाहेगी।

हार्दिक को धोनी के आसपास रहना पसंद है। हार्दिक पांड्या भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को अपना गुरु और बड़ा भाई मानते हैं। अक्सर धोनी की उनके खेल में मदद करने के लिए प्रशंसा करते हैं।

ये भी पढ़ें: ऋतुराज गायकवाड़ न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से हुए बाहर, आज रांची पहुंचेगी भारत की टी-20 टीम

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टी-20 कल रांची में खेला जाना है और पांड्या टी-20 सीरीज में टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। हार्दिक पांड्या ने बतौर कप्तान अभी तक कोई भी टी-20 सीरीज नहीं हारी है।

उन्होंने पहली बार आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी-20 सीरीज में भारत का नेतृत्व किया था। तब से, हार्दिक ने श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 श्रृंखला जीती है। टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत नंबर.1 टीम है। IPL 2023 से पहले यह भारत की आखिरी टी-20 सीरीज है। 

ये भी पढ़ें: ChatGPT से निपटने के लिए Google ने की खास तैयारी, जल्द लॉन्च करेगा DeepMind, जानिए इसकी खासियतें

हमें ट्विटर और गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।