1. Home
  2. Cricket

T20 World Cup 2022: 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ महा-मुकाबले के लिए मेलबर्न पहुंची टीम इंडिया

T20 World Cup 2022
T20 World Cup 2022: न्यूजीलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच बारिश के कारण रद्द हो जाने के बाद टीम इंडिया गुरुवार को मेलबर्न पहुंच गई है। भारत के टी-20 विश्व कप अभियान की शुरुआत 23 अक्टूबर को होगी।

T20 World Cup 2022: न्यूजीलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच बारिश के कारण रद्द हो जाने के बाद टीम इंडिया गुरुवार को मेलबर्न पहुंच गई है। भारत के टी-20 विश्व कप अभियान की शुरुआत 23 अक्टूबर को होगी। भारत 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ महा-मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेलेगा।

सुपर-12 फेज की शुरुआत 22 अक्टूबर को न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के मैच से होगी। भारत की टीम अपने पहले मैच के लिए मेलबर्न पहुंच गई है। युजवेंद्र चहल ने सोशल मीडिया हैंडल पर एक तस्वीर साझा की। जिसमें कप्तान रोहित शर्मा, रिजर्व पेसर शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज और ऑलराउंडर अक्षर पटेल दिखाई दे रहे हैं।

सूर्यकुमार यादव भी रोहित शर्मा की बेटी समायरा के साथ पोज देते नजर आए। रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और भुवनेश्वर कुमार जैसे खिलाड़ी अपने परिवार के साथ टी-20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया गए हैं।


बारिश के कारण रद्द हुआ भारत का अभ्यास मैच 

टी-20 विश्व कप से पहले भारत का आखिरी अभ्यास मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। भारत को बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच खेलना था। लेकिन बारिश के कारण इस मैच को रद्द करना पड़ा। अभ्यास मैच के रद्द होने से भारत अभी भी अपने गेंदबाजी कॉम्बिनेशंस को लेकर चिंतित है।

क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने पहले अभ्यास मैच में रोहित शर्मा ने शमी को एक ही ओवर गेंदबाजी दी थी। जिसमें उन्होंने शानदार गेंदबाजी की थी। लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित के पास शमी की गेंदबाजी को टेस्ट करने का अच्छा मौका था। लेकिन बारिश के कारण मैच ही रद्द हो गया। 

रोहित को ढूंढ़ने हैं कईं सवालों के जवाब 

कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के पास सोचने के लिए बहुत कुछ है। टी-20 विश्व कप में अपने पहले मैच के लिए भारत की सर्वश्रेष्ठ एकादश के बारे में अभी भी सवाल बने हुए हैं। जबकि रोहित शर्मा ने खुलासा किया है कि उनके पास पहले से ही एक टीम तैयार है। लेकिन गेंदबाजी विभाग में स्थानों के लिए अभी भी प्रतिस्पर्धा है।

हर्षल पटेल और मोहम्मद शमी एक स्थान के लिए लड़ रहे हैं। जबकि स्पिनर युजवेंद्र चहल और रविचंद्रन अश्विन का भी यही हाल है। दोनों ही मामलों में विकल्पों के बीच चयन करने के लिए बहुत कम है और वाश-आउट वार्म-अप मैच के कारण भारत को सही कॉम्बिनेशन बनाने भी कठिनाई हो सकती है। 
 


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।