ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Arshdeep Singh Test debut: अर्शदीप सिंह टेस्ट डेब्यू, चंडीगढ़ का सीमर इंग्लैंड में मचाएगा धमाल

On: June 11, 2025 1:33 PM
Follow Us:
Arshdeep Singh Test debut: अर्शदीप सिंह टेस्ट डेब्यू, चंडीगढ़ का सीमर इंग्लैंड में मचाएगा धमाल
Join WhatsApp Group

Arshdeep Singh Test debut Chandigarh seamer will make a splash in England: इंग्लैंड दौरे पर 5 टेस्ट मैच खेलने पहुंची भारतीय टीम में सिटी सीमर अर्शदीप सिंह को भी शामिल किया गया है। वे भारतीय टीम से भले ही डेब्यू के दावेदार हों, लेकिन इंग्लिश कंडीशंस से वाकिफ हैं। वे केंट में काउंटी क्रिकेट खेले हैं और अभी भारतीय टीम इसी मैदान पर अभ्यास कर रही है। ठंडी हवाओं के बीच भारतीय बॉलर्स रिद्म में लौट रहे हैं।

Arshdeep Singh Test debut: दिखेगा अर्शदीप का जलवा

अर्शदीप ने बीसीसीआई से बात करते हुए कहा- ऊपर खुला आसमान, ठंडी हवा, साथ में सूरज की रोशनी और हाथ में रेड चेरी (बॉल), वेलकम टू केंट केंट में लौटकर अच्छा लग रहा है। पहले यहां आया हूं, इसलिए घर लौटने का अहसास हो रहा है। दो महीने मैंने इसी मैदान पर काउंटी क्रिकेट खेला है।

ICC Test Rankings में बड़ा उलटफेर, हैरी ब्रुक बने नंबर-1 बल्लेबाज, गिल टॉप-10 में
ICC Test Rankings में बड़ा उलटफेर, हैरी ब्रुक बने नंबर-1 बल्लेबाज, गिल टॉप-10 में

केंट से काफी यादें जुड़ी हैं और अब मैं इन यादों में इजाफा करने के लिए तैयार हूं। ये एक छोटी सी जगह है, शांत है, ज्यादा लोग नहीं हैं। शांत जगह पर रहने का मन हो तो यहां जरूर आएं। ठंडी हवा चलती है और सूरज के भी दर्शन होते रहते हैं। ऐसे में अगर हॉट चॉकलेट पिएंगे तो मजा आएगा, मीठा पसंद है तो चूरोश जरूर टेस्ट करें।

ट्रेनिंग में भी लय हासिल कर रहे

India vs Ireland T20 Series: 26 जून से शुरू होगा भारत का यूके दौरा, देखें एशियन गेम्स और इंग्लैंड सीरीज का पूरा स्क्वाड
India vs Ireland T20 Series: 26 जून से शुरू होगा भारत का यूके दौरा, देखें एशियन गेम्स और इंग्लैंड सीरीज का पूरा स्क्वाड

अर्शदीप ने कहा कि ट्रेनिंग सेशन अच्छा चल रहा है। सभी बॉलर रिद्म में आने की कोशिश कर रहे हैं और ये देख रहे हैं कि रेड बॉल कैसे हाथ से निकल रहा है। सभी बॉलर वाइट बॉल क्रिकेट खेलकर आए हैं। जैसे-जैसे आगे बढ़ेंगे इंटेंसिटी बढ़ती जाएंगी, आता रहेगा। हम बल्लेबाजों के लिए मुश्किल पैदा करते रहेंगे।

बुमराह हो तो कंपीटिशन नहीं होता

IPL 2026 Award Winners List: आरसीबी को मिले 20 करोड़, जानिए ऑरेंज और पर्पल कैप विजेताओं की पूरी लिस्ट
IPL 2026 Award Winners List: आरसीबी को मिले 20 करोड़, जानिए ऑरेंज और पर्पल कैप विजेताओं की पूरी लिस्ट

सिटी स्पीडस्टर ने कहा- मैं हर बॉल यही सोचकर डालता हूं कि मैं बेस्ट हूं, लेकिन जिस बॉलिंग अटैक में जसप्रीत बुमराह जैसा बॉलर हो, वहां कंपीटिशन नहीं रह जाता। हम उन्हें सपोर्ट करते हुए टीम को फायदा दिलाने का प्रयास कर सकते हैं। साईं सुदर्शन अच्छी लय में दिख रहे हैं और कप्तान गिल भी शानदार फॉर्म में हैं।

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment