ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Ashes 2025 Australia Squad: पर्थ टेस्ट टीम ऐलान! सैम कोंस्टास आउट, स्मिथ कप्तान

On: नवम्बर 5, 2025 11:59 पूर्वाह्न
Follow Us:
Ashes 2025 Australia Squad: पर्थ टेस्ट टीम ऐलान! सैम कोंस्टास आउट, स्मिथ कप्तान
Join WhatsApp Group

Ashes 2025 Australia Squad: ऑस्ट्रेलिया के नेशनल सिलेक्शन पैनल ने बुधवार 5 नवंबर को पर्थ में इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट की एशेज सीरीज के पहले मैच के लिए 15 खिलाड़ियों की टीम अनाउंस कर दी। दोनों पुरानी दुश्मन टीमें 21 नवंबर से ऑप्टस स्टेडियम में भिड़ेंगी।

चयन समिति चेयरमैन जॉर्ज बेली ने कहा कि चुनी गई टीम में जबरदस्त बैलेंस है और 14 प्लेयर्स शेफील्ड शील्ड के अगले राउंड के लिए उपलब्ध हैं।
बेली ने बताया, “हम पर्थ में बिजी होम सीजन और लिमिटेड ओवर्स शेड्यूल के बाद टेस्ट समर शुरू करने के लिए एक्साइटेड हैं।”

धोनी कैसे निकालते थे खिलाड़ियों से बेस्ट? पूर्व तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने खोला बड़ा राज | mohit-sharma-reveals-ms-dhoni-captaincy-secrets-csk-dressing-room
धोनी कैसे निकालते थे खिलाड़ियों से बेस्ट? पूर्व तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने खोला बड़ा राज

Ashes 2025 Australia Squad

पूर्व कप्तान ने आगे कहा, “ये टीम हमें परफेक्ट बैलेंस देती है और चुने गए 14 प्लेयर्स शेफील्ड शील्ड के अगले राउंड में खेलेंगे। पहले टेस्ट के करीब पहुंचते ही हम और जानकारी जुटाते रहेंगे।”

ऑस्ट्रेलिया इस वक्त भारत के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रहा है। चौथे टी20 से पहले ट्रैविस हेड और सीन एबॉट को रिलीज कर दिया गया ताकि वो शेफील्ड शील्ड में अपनी टीमों के लिए खेल सकें।

धनंजय डी सिल्वा ने अचानक छोड़ी श्रीलंका की टेस्ट कप्तानी, बताई यह बड़ी वजह | dhananjaya-de-silva-resigns-sri-lanka-test-captaincy
धनंजय डी सिल्वा ने अचानक छोड़ी श्रीलंका की टेस्ट कप्तानी, बताई यह बड़ी वजह

स्टीव स्मिथ कप्तानी की भूमिका निभाएंगे

कमिंस की गैरमौजूदगी में स्टीव स्मिथ कप्तानी करेंगे। इसी बीच नए लेफ्ट-आर्म पेसर जेक वेदराल्ड को 15 मेंबर्स टीम में जगह मिली है। बेली एंड कंपनी का ये चयन सबसे बड़ा सरप्राइज है।
इस बीच स्कॉट बोलैंड, ब्रेंडन डॉगेट और सीन एबॉट वो तीन फास्ट बॉलर्स हैं जो कमिंस की जगह की रेस में हैं। हालांकि बोलैंड अपने एक्सपीरियंस की वजह से सबसे आगे हैं।
पहले एशेज टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम: स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबॉट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी, ब्रेंडन डॉगेट, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिचेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड, ब्यू वेबस्टर।

ICC Test Rankings में बड़ा उलटफेर, हैरी ब्रुक बने नंबर-1 बल्लेबाज, गिल टॉप-10 में
ICC Test Rankings में बड़ा उलटफेर, हैरी ब्रुक बने नंबर-1 बल्लेबाज, गिल टॉप-10 में

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment