ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Corpus Museum: घुटने से दिमाग तक की सैर, दुनिया का सबसे अनोखा म्यूजियम वीडियो वायरल

On: नवम्बर 5, 2025 9:11 पूर्वाह्न
Follow Us:
Corpus Museum: घुटने से दिमाग तक की सैर, दुनिया का सबसे अनोखा म्यूजियम वीडियो वायरल
Join WhatsApp Group

Corpus Museum viral video 5 Nov 2025: सोशल मीडिया पर हर दिन नई-नई वीडियोज वायरल होती रहती हैं। इस बार एक म्यूजियम का वीडियो तेजी से फैल रहा है, जिसमें महिलाएं और बच्चे अंदर घूमते-मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

ये कोई पुराना ऐतिहासिक म्यूजियम नहीं, बल्कि इंसानी शरीर के अंदर की सैर कराने वाला अनोखा म्यूजियम है। यहां आप देख सकते हैं कि शरीर में क्या-क्या और कहां-कहां होता है, वो भी छूकर! ये दुनिया का सबसे यूनिक म्यूजियम नीदरलैंड में स्थित है।

Corpus Museum: मानव शरीर के अंदर करें यात्रा

@SKYjourno अकाउंट से शेयर 28 सेकंड के इस वीडियो में कैप्शन है ‘मानव शरीर के अंदर की सैर..! क्या आपने कभी सोचा है कि अगर आप अपने ही शरीर के भीतर चल सकें, तो वो अनुभव कैसा होगा? नीदरलैंड के ओएगस्टगेस्ट में बना Corpus Museum यही अनोखा अनुभव देता है जहां आप सच में एक इंसानी शरीर के अंदर की यात्रा कर सकते हैं।
2008 में खुला ये म्यूजियम 35 मीटर ऊंचे इंसानी शरीर के विशाल मॉडल के अंदर बना है। यहां सफर घुटने से शुरू होकर दिमाग तक जाता है हर कदम पर लगता है आप खुद अपने शरीर में घूम रहे हैं। दिल की धड़कन, दिमाग के सिग्नल, ब्लड फ्लो, छींक या खाना खाते वक्त क्या होता है सब देख सकते हैं।

इंटरनेट यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स

ये म्यूजियम सिर्फ देखने की जगह नहीं, टेक्नोलॉजी, साइंस और आर्ट का कमाल है जो शरीर समझने को मजेदार और यादगार बना देता है। नीदरलैंड घूमने जाएं तो Corpus Museum जरूर विजिट करें – ये इमारत नहीं, अपने अंदर का सफर है। वीडियो देख यूजर्स ने कमेंट्स किए।

एक ने लिखा: “दिखने में तो यह सच में हैरान कर देने वाला है, बच्चों के लिए तो बहुत ज्यादा काम की चीज है उन्हें मानव शरीर को समझना का अच्छा मौका मिलता है। इस म्यूजियम को देखकर मुझे लखनऊ में बने इंदिरा गांधी नक्षत्रशाला की याद आ गई, जहां बैठे-बैठे हम लोग अंतरिक्ष की सैर करते हैं।”

दूसरे ने कहा: “सच में मैंने पहली बार इस तरह का म्यूजियम देखा है। हाल ही में मेरा पासपोर्ट बनकर आया है यदि मुझे मौका मिला जाने के लिए तो मैं पक्का यह म्यूजियम देख कर आऊंगा”।

Blinkit पर मिल रहा iPhone 18 Pro, Apple Store पर भारी भीड़, जानें iPhone 18 Pro का पूरा गणित | why-people-queue-at-apple-store-despite-iphone-18-pro-on-blinkit-zepto
Blinkit पर मिल रहा iPhone 18 Pro, Apple Store पर भारी भीड़, जानें iPhone 18 Pro का पूरा गणित

तीसरे ने लिखा: “Corpus Museum सच में विज्ञान को अनुभव में बदल देता है जहां शरीर की हर प्रक्रिया को इतने जीवंत अंदाज़ में समझना मानो खुद ज़िंदगी के भीतर झांक लेना हो।” वीडियो को अब तक 32 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment