ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Axar Patel IND vs AUS: अक्षर पटेल का गुस्सा फूटा! लोअर ऑर्डर पर बोले – “ये मेरा जगह नहीं!”

On: November 7, 2025 6:26 AM
Follow Us:
Axar Patel IND vs AUS: अक्षर पटेल का गुस्सा फूटा! लोअर ऑर्डर पर बोले – “ये मेरा जगह नहीं!”
Join WhatsApp Group

Axar Patel IND vs AUS: lower order: क्वींसलैंड में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 48 रनों से रौंद डाला। इस धमाकेदार जीत के हीरो बने ऑलराउंडर अक्षर पटेल। गेंद-बल्ले से कमाल दिखाकर उन्होंने टीम को जीत दिलाई। शानदार परफॉर्मेंस के लिए अक्षर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

अवॉर्ड लेते वक्त अक्षर ने अपनी बल्लेबाजी पोजिशन पर खुलकर बात की। बोले, “मुझे नहीं लगता कि छठा या सातवां नंबर मेरा फेवरेट है। मैं बस क्रीज पर जाकर टीम की जरूरत के हिसाब से खेलता हूं। यही बल्लेबाज की असली ताकत है।”

ICC Test Rankings में बड़ा उलटफेर, हैरी ब्रुक बने नंबर-1 बल्लेबाज, गिल टॉप-10 में
ICC Test Rankings में बड़ा उलटफेर, हैरी ब्रुक बने नंबर-1 बल्लेबाज, गिल टॉप-10 में

Axar Patel IND vs AUS 11 गेंदों में नाबाद 21 रन

अक्षर को बल्लेबाजी के लिए आठवें नंबर पर भेजा गया। सिर्फ 11 गेंदों में 1 चौका, 1 छक्का ठोककर नाबाद 21 रन जड़ दिए। अपनी पारी पर अक्षर ने कहा, “निचले क्रम में गया तो विकेट अच्छे से समझने का टाइम मिला। साथी प्लेयर्स से भी बात की। पिच स्लो थी, लेकिन अनप्रेडिक्टेबल बाउंस था। इसलिए बल्लेबाजी थोड़ी टफ हो रही थी।”

गेंदबाजी में भी अक्षर ने कहर बरपाया। 4 ओवर में महज 20 रन खर्च कर 2 विकेट चटकाए। अपनी बॉलिंग पर बोले, “मैं प्लान के मुताबिक बॉलिंग कर रहा था। अगर बैटर लाइन के नीचे से हिट मारना चाहते हैं तो मैं मिडिल स्टंप पर डालता हूं।

India vs Ireland T20 Series: 26 जून से शुरू होगा भारत का यूके दौरा, देखें एशियन गेम्स और इंग्लैंड सीरीज का पूरा स्क्वाड
India vs Ireland T20 Series: 26 जून से शुरू होगा भारत का यूके दौरा, देखें एशियन गेम्स और इंग्लैंड सीरीज का पूरा स्क्वाड

गुड लेंथ, 5-6 मीटर की लेंथ, और अगर चीजें मेरे फेवर में नहीं तो एक-दो फुल टॉस डाल देता हूं। विकेट-टू-विकेट बॉलिंग सबसे जरूरी है। इसी का फायदा मिला।”

भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 167 रन

मैच की बात करें तो भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 167 रन ठोके। ऑस्ट्रेलिया को 18.2 ओवर में 119 पर समेटकर 48 रनों से जीत हासिल की। इस जीत से भारत ने 5 टी20 मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। पहला मैच बारिश में धुल गया था, जबकि आखिरी मुकाबला शनिवार को होगा।

IPL 2026 Award Winners List: आरसीबी को मिले 20 करोड़, जानिए ऑरेंज और पर्पल कैप विजेताओं की पूरी लिस्ट
IPL 2026 Award Winners List: आरसीबी को मिले 20 करोड़, जानिए ऑरेंज और पर्पल कैप विजेताओं की पूरी लिस्ट

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment