ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Tata Sierra Women Cricket Team: विश्व चैंपियन लड़कियों को टाटा सिएरा गिफ्ट!, लॉन्च से पहले धमाका

On: नवम्बर 6, 2025 1:11 अपराह्न
Follow Us:
Tata Sierra Women Cricket Team: विश्व चैंपियन लड़कियों को टाटा सिएरा गिफ्ट!, लॉन्च से पहले धमाका
Join WhatsApp Group

Tata Sierra Women Cricket Team Gift Car: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत को सलाम करने के लिए कमाल कदम उठाया है। कंपनी ने विश्व चैंपियन टीम को पहली टाटा सिएरा देने का ऐलान किया है, वो भी कार की लॉन्चिंग से पहले। Tata Sierra की भारत में लॉन्चिंग 25 नवंबर को होगी।

टाटा मोटर्स ने प्रेस रिलीज में कहा, “लेजेंड मीट्स लेजेंड्स”। ये कारें टीम की उन प्लेयर्स को डेडिकेट हैं, जिन्होंने विश्व कप में कमाल प्रदर्शन कर इतिहास रचा। कंपनी बोली, “ये सिर्फ कार नहीं, चैंपियंस की जर्नी का पार्टनर है।” टाटा सिएरा की पहली डिलीवरी टीम के हर मेंबर को होगी। प्लेयर्स को Sierra का टॉप-एंड मॉडल मिलेगा।

Tata Sierra Women Cricket Team

इसकी जानकारी देते हुए शैलेश चंद्रा, एमडी और सीईओ, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड ने कहा, “भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने कमाल प्रदर्शन और शानदार जीत से पूरे देश को गर्व कराया है।

धनतेरस पर नई कार या बाइक लेने से पहले जानें शुभ समय, शुक्रवार को इन रंगों से घर आएगी बरकत | dhanteras-2026-vehicle-buying-shubh-muhurat-lucky-colors-car-bike
धनतेरस पर नई कार या बाइक लेने से पहले जानें शुभ समय, शुक्रवार को इन रंगों से घर आएगी बरकत

उनकी जर्नी दृढ़ इरादे और विश्वास की ताकत का सच्चा उदाहरण है, जो हर भारतीय को इंस्पायर करती है। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स में, हमें इन लेजेंड्स को एक और लेजेंड, टाटा सिएरा गिफ्ट करने का मौका मिला है। ये उनकी स्पिरिट और देश को दिए गौरव का सलाम है – दो लेजेंड्स, एक स्पिरिट, अनलिमिटेड इंस्पिरेशन।”

बता दें कि Tata Motors लगातार अपनी आने वाली Sierra SUV के टीजर वीडियो शेयर कर रही है। पहले वीडियोज में SUV का आउटर लुक दिखाया। फिर सनरूफ और इंटीरियर्स की झलक दी। अब नए वीडियो में डैशबोर्ड पर तीन स्क्रीन सेटअप और इंटीरियर की ज्यादा डिटेल्स दिखाई गई हैं।

तीन-स्क्रीन वाला डैशबोर्ड

वीडियो का हाईलाइट है डैशबोर्ड पर तीन स्क्रीन का सेटअप। इसमें तीन कनेक्टेड डिस्प्ले, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, सेंट्रल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट और फ्रंट पैसेंजर के लिए अलग स्क्रीन शामिल हैं। ये Tata Motors की किसी कार में पहली बार है। ऐसा लेआउट अभी Mahindra XEV 9e में मिलता है।

फैमिली ट्रिप के लिए 4 बेस्ट सीएनजी कारें, डिग्गी में सूटकेस भी आएंगे और जेब पर भी नहीं पड़ेगा भारी | best-cng-cars-with-big-boot-space-in-india
फैमिली ट्रिप के लिए 4 बेस्ट सीएनजी कारें, डिग्गी में सूटकेस भी आएंगे और जेब पर भी नहीं पड़ेगा भारी

Tata Sierra- स्टीयरिंग व्हील और इंटीरियर

वीडियो में SUV का स्टीयरिंग व्हील दिखाया, जिसमें कंपनी का इलुमिनेटेड लोगो है। ये डिजाइन Tata Motors के नए मॉडल्स जैसा है। SUV का एक्सटीरियर भी दिखा। इस बार SUV लाल कलर में थी, जबकि पहले वीडियो में येलो कलर में थी।

क्रेटा ईवी को टक्कर देने आ रही होंडा 0 अल्फा: 2 दिसंबर 2026 को उठेगा पर्दा, जानिए खासियतें | honda-0-alpha-electric-suv-india-debut-date-december-2026-features
क्रेटा ईवी को टक्कर देने आ रही होंडा 0 अल्फा: 2 दिसंबर 2026 को उठेगा पर्दा, जानिए खासियतें

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment