ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Deepti Sharma 5 विकेट + 58 रन, प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट बनीं, भारत पहली बार विश्व चैंपियन!

On: नवम्बर 3, 2025 6:27 पूर्वाह्न
Follow Us:
Deepti Sharma 5 विकेट + 58 रन, प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट बनीं, भारत पहली बार विश्व चैंपियन!
Join WhatsApp Group

Deepti Sharma player of the tournament नवी मुंबई: हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को नवी मुंबई के डीवाय पाटिल स्टेडियम में विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हरा दिया।

भारत ने पहली बार विश्व चैंपियन का ताज अपने नाम कर लिया। बारिश से प्रभावित मुकाबले में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 298 रन ठोके। जवाब में दक्षिण अफ्रीका 45.3 ओवर में 246 रन पर ऑलआउट हो गई। जीत के हीरो रहीं शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा।

फाइनल में रिकॉर्डतोड़ कमाल Deepti Sharma

दीप्ति शर्मा ने फाइनल में 58 गेंद पर 58 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर टीम को 298 तक पहुंचाया। फिर गेंदबाजी में 9.3 ओवर में 39 रन देकर 5 विकेट झटके। वो महिला विश्व कप के इतिहास में फाइनल में 5 विकेट लेने वाली पहली प्लेयर बन गईं। 1971 से 2025 तक ये कारनामा किसी ने नहीं किया था।

Shubman Gill Ranji Trophy: असम के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे गिल? सामने आया बड़ा अपडेट | shubman-gill-ruled-out-punjab-ranji-trophy-first-match-uday-saharan-captain
Shubman Gill Ranji Trophy: असम के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे गिल? सामने आया बड़ा अपडेट

टूर्नामेंट में ऑलराउंड किंग

दीप्ति ने पूरे विश्व कप में कमाल दिखाया और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज रहीं। 9 मैच की 9 पारियों में 20.40 औसत और 5.52 इकोनॉमी से 22 विकेट लिए। बेस्ट फिगर 5/39 रहा। बल्लेबाजी में 7 पारियों में 30.71 औसत और 90.33 स्ट्राइक रेट से 215 रन बनाए। तीन हाफ सेंचुरी लगाईं, बेस्ट 58 फाइनल में ही। गेंद-बल्ले दोनों से फाइनल में धमाल मचाया और अमिट छाप छोड़ी।

फाइनल योगदान पर खुशी

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने जाने पर दीप्ति बोलीं, “ईमानदारी से कहूं, अभी कुछ बयां नहीं कर पा रही। सपना लग रहा है। इस इमोशन से बाहर नहीं निकल पा रही। फाइनल जैसे बड़े मैच में ऐसा योगदान देकर बहुत अच्छा लग रहा है।” मैदान पर आए फैंस को थैंक्यू कहते हुए बोलीं, “उनके बिना ये जीत मुमकिन नहीं थी।”

बड़े मंच का मजा

जिम्मेदारियों पर दीप्ति ने कहा, “मुझे जो रोल मिला या मैच की सिचुएशन रही, मैं हमेशा उसका मजा लेती हूं। परिस्थिति के हिसाब से खेलना चाहती थी और ऐसा करके बहुत मजा आया। बड़े मंच पर ऑलराउंडर बनकर परफॉर्म करने से बेहतर एहसास क्या हो सकता है।

IND vs WI: तीसरे T20I में वापसी के लिए टीम इंडिया को इन 3 कमजोरियों पर करना होगा काम | ind-vs-wi-2nd-t20-match-report-india-loss-analysis-ranchi
IND vs WI: तीसरे T20I में वापसी के लिए टीम इंडिया को इन 3 कमजोरियों पर करना होगा काम

” दक्षिण अफ्रीकी कप्तान की सेंचुरी की तारीफ करते हुए बोलीं, “लौरा ने शानदार पारी खेली। लेकिन हम शांत रहे, एक-दूसरे को मोटिवेट करते रहे। गेंदबाजी यूनिट के तौर पर आखिरी गेंद तक बेस्ट गेंद पर फोकस किया और वैसा ही किया।”
अब और बदलाव चाहती हैं

जीत के बाद दीप्ति ने कहा, “2017 के बाद से भारतीय महिला क्रिकेट में बहुत बदलाव आए हैं। उम्मीद है अब और ज्यादा मैच होंगे।” आखिर में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट ट्रॉफी उन्होंने मम्मी-पापा को समर्पित की।

अजिंक्य रहाणे ने की इम्पैक्ट प्लेयर नियम हटाने की मांग, बोले- ऑलराउंडर्स का विकास हो रहा ठप | ajinkya-rahane-demands-ipl-scrap-impact-player-rule-cricket-news
अजिंक्य रहाणे ने की इम्पैक्ट प्लेयर नियम हटाने की मांग, बोले- ऑलराउंडर्स का विकास हो रहा ठप

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment