ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

IND vs AUS: मिचेल मार्श का बड़ा बयान! भारत के खिलाफ ODI और T20 में होगा धमाल

On: अक्टूबर 14, 2025 6:28 पूर्वाह्न
Follow Us:
IND vs AUS: मिचेल मार्श का बड़ा बयान! भारत के खिलाफ ODI और T20 में होगा धमाल
Join WhatsApp Group

IND vs AUS Mitchell Marsh statement! ODIs and T20s : व्हाइट बॉल क्रिकेट का रोमांच जल्द ही चरम पर पहुंचने वाला है। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद अब भारत और ऑस्ट्रेलिया 19 अक्टूबर से वनडे और टी20 सीरीज में आमने-सामने होंगे। ये मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद खास है।

भारत के लिए क्योंकि 7 महीने बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली की व्हाइट बॉल क्रिकेट में वापसी हो रही है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए ये सीरीज इसलिए अहम है क्योंकि एशेज से पहले उन्हें इससे बेहतर मौका नहीं मिलेगा। इस सीरीज को लेकर माहौल गर्म होने लगा है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने इस बड़े मुकाबले पर अपनी राय दी है।

वर्ल्ड टी20 कॉन्टिनेंट कप पर बड़ा विवाद, शिखर धवन बोले- बिना मंजूरी नाम का किया इस्तेमाल | shikhar-dhawan-legal-action-world-t20-continent-cup-organizers
वर्ल्ड टी20 कॉन्टिनेंट कप पर बड़ा विवाद, शिखर धवन बोले- बिना मंजूरी नाम का किया इस्तेमाल

मिचेल मार्श का बयान: भारत से मुकाबला है खास IND vs AUS

ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम के कप्तान मिचेल मार्श ने कहा है कि विश्व की नंबर एक टीम भारत के खिलाफ ये सीरीज एशेज से पहले उनके लिए बड़ी चुनौती होगी। ऑस्ट्रेलिया 19 अक्टूबर से शुरू होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज की मेजबानी करेगा, जिसके बाद पांच टी20 मैच खेले जाएंगे।

पैट कमिंस की पीठ की चोट के कारण अनुपस्थिति में मार्श वनडे टीम की भी कमान संभालेंगे। फॉक्सस्पोर्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मार्श ने कहा, “हमारे खिलाड़ी एशेज की तैयारी में जुटे हैं, लेकिन भारत के खिलाफ खेलना हर किसी को पसंद है। दोनों टीमों के बीच शानदार राइवलरी है और हम उनका बहुत सम्मान करते हैं। ये सीरीज एशेज से पहले बिल्कुल सही समय पर हो रही है। ये एक बड़ा मुकाबला होगा।”

साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, अभिषेक शर्मा का बड़ा टी20 रिकॉर्ड तोड़ा | sahibzada-farhan-breaks-abhishek-sharma-t20-record-pak-vs-sl
साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, अभिषेक शर्मा का बड़ा टी20 रिकॉर्ड तोड़ा

रोहित-कोहली की धमाकेदार वापसी

इस वनडे सीरीज में भारत के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी होगी। दोनों ने आखिरी बार फरवरी में भारत के लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट खेला था।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर दूसरा और तीसरा वनडे 23 और 25 अक्टूबर को क्रमशः एडिलेड और सिडनी में होंगे। ये सीरीज न सिर्फ रोमांचक होगी, बल्कि दोनों टीमों के लिए अपनी ताकत दिखाने का शानदार मौका भी होगी।

क्या 2027 वर्ल्ड कप खेल पाएंगे हार्दिक पांड्या? 5 महीने में 3 चोटों ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन | hardik-pandya-fitness-concerns-world-cup-2027-team-india-plans
क्या 2027 वर्ल्ड कप खेल पाएंगे हार्दिक पांड्या? 5 महीने में 3 चोटों ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment