ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Indian Women Cricket: हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तान को 88 रनों से रौंदने के बाद बड़ा बयान

On: October 6, 2025 6:49 AM
Follow Us:
Indian Women Cricket: हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तान को 88 रनों से रौंदने के बाद बड़ा बयान
Join WhatsApp Group

Indian Women Cricket News Update: कोलंबो: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला एकदिवसीय विश्व कप 2025 में पाकिस्तान को 88 रनों से करारी शिकस्त दी। टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस शानदार जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि वह टूर्नामेंट में इस जीत की लय को बरकरार रखना चाहेंगी।

रविवार को कोलंबो में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 247 रन बनाए और फिर पाकिस्तान को 159 रनों पर समेट दिया। हरमनप्रीत ने मैच के बाद कहा, “इस जीत से मैं बहुत खुश हूं। ये एक अहम जीत थी। हमारी गेंदबाजी कमाल की रही, खासकर क्रांति गौड़ ने शानदार प्रदर्शन किया। रेणुका शर्मा ने भी उनका पूरा साथ दिया। हां, कुछ कैच छूटे, लेकिन जीत ने सारी कमी पूरी कर दी।”

ICC Test Rankings में बड़ा उलटफेर, हैरी ब्रुक बने नंबर-1 बल्लेबाज, गिल टॉप-10 में
ICC Test Rankings में बड़ा उलटफेर, हैरी ब्रुक बने नंबर-1 बल्लेबाज, गिल टॉप-10 में

पिच ने बढ़ाई बल्लेबाजों की मुश्किल Indian Women Cricket

भारतीय टीम ने हरलीन देओल की 46 रनों की पारी और रिचा घोष की नाबाद 35 रनों की बदौलत 50 ओवर में 247 रन बनाए। लेकिन हरमनप्रीत ने बताया कि पिच बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं थी। उन्होंने कहा, “पिच थोड़ी धीमी थी, खासकर बारिश के बाद।

हमारा प्लान था कि विकेट बचाकर रखें और लंबी साझेदारी करें। अंत में रिचा ने 30 रन जोड़कर स्कोर को सम्मानजनक बनाया।” हरमनप्रीत ने आगे कहा कि भारत लौटने के बाद भी वह इस लय को बनाए रखना चाहेंगी। “हमें भारत की पिचों का अच्छा अंदाजा है। हम सही संयोजन के साथ और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।”

India vs Ireland T20 Series: 26 जून से शुरू होगा भारत का यूके दौरा, देखें एशियन गेम्स और इंग्लैंड सीरीज का पूरा स्क्वाड
India vs Ireland T20 Series: 26 जून से शुरू होगा भारत का यूके दौरा, देखें एशियन गेम्स और इंग्लैंड सीरीज का पूरा स्क्वाड

पाकिस्तान को 200 रनों के अंदर रोकना था

पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने हार का ठीकरा अपनी गेंदबाजी पर फोड़ा। उन्होंने कहा, “हमने पावरप्ले और डेथ ओवरों में बहुत रन लुटाए। हमें भारत को 200 रनों के अंदर रोकना चाहिए था।”

पाकिस्तान की सलामी बल्लेबाज सिदरा अमीन ने 81 रनों की जुझारू पारी खेली, लेकिन बाकी बल्लेबाजों के ढहने से उनकी टीम 43 ओवर में 159 रनों पर सिमट गई। भारत की ओर से क्रांति गौड़ ने 20 रन देकर तीन विकेट झटके और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैज’ चुना गया। दीप्ति शर्मा ने भी तीन विकेट लिए, जबकि स्नेह राणा को दो विकेट मिले।

IPL 2026 Award Winners List: आरसीबी को मिले 20 करोड़, जानिए ऑरेंज और पर्पल कैप विजेताओं की पूरी लिस्ट
IPL 2026 Award Winners List: आरसीबी को मिले 20 करोड़, जानिए ऑरेंज और पर्पल कैप विजेताओं की पूरी लिस्ट

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment