ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

IPL 2026 Mini Auction KKR CSK: 107 करोड़ का धमाका, कौन लाएगा स्टार्स, पूरी लिस्ट

On: November 16, 2025 8:15 AM
Follow Us:
IPL 2026 Mini Auction KKR CSK: 107 करोड़ का धमाका, कौन लाएगा स्टार्स, पूरी लिस्ट
Join WhatsApp Group

IPL 2026 Mini Auction KKR CSK मुंबई | IPL 2026 की मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबु धाबी में होने वाली है, और इसमें कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच जबरदस्त होड़ लगने वाली है।

इन दोनों टीमों के पास 10 में से सबसे ज्यादा पर्स बचा है – KKR के पास 64.3 करोड़ और CSK के पास 43.4 करोड़। KKR ने वेंकटेश अय्यर (23.75 करोड़) और आंद्रे रसेल (12 करोड़) जैसे महंगे प्लेयर्स को रिलीज कर दिया है,

तो CSK ने संजू सैमसन को खरीदने के बावजूद कई खिलाड़ियों को रिलीज करके 40 करोड़ बचा लिए हैं। KKR को पूरी तरह से नई टीम बनानी होगी, जबकि CSK अपनी बॉलिंग को स्ट्रॉन्ग करने की प्लानिंग में होगी। उनकी नजरें मथीषा पथिराना को वापस लाने या बेन स्टोक्स को खरीदने पर टिकी हैं, बशर्ते स्टोक्स एशेज सीरीज के बाद उपलब्ध हों।

KKR के पास 13 प्लेयर्स के लिए खाली स्लॉट्स IPL 2026 Mini Auction

KKR ने क्विंटन डिकॉक, मोईन अली और एनरिक नॉर्किया को भी रिलीज कर दिया है, जबकि अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, सुनील नारायण, वरूण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह, हर्षित राणा और अंगकृष रघुवंशी को रिटेन किया है। KKR के पास 13 स्लॉट्स खाली हैं, जिनमें 6 विदेशी प्लेयर्स के लिए।

इससे पहले हरफनमौला रविंद्र जडेजा CSK से राजस्थान रॉयल्स (RR) में चले गए हैं, जबकि विकेटकीपर संजू सैमसन RR से CSK में आ गए हैं। प्लेयर्स को रिटेन करने की डेडलाइन रविवार तक थी। IPL की मीडिया रिलीज के मुताबिक, जडेजा 18 करोड़ की बजाय 14 करोड़ में RR के पास गए, जबकि संजू सैमसन अपनी मौजूदा फीस 18 करोड़ में ही CSK में शामिल हुए।

लखनऊ से जुड़े मोहम्मद शमी

इंग्लैंड के हरफनमौला सैम कुरेन 2.40 करोड़ रुपये में CSK से RR में ट्रेड हो गए हैं। मोहम्मद शमी अपनी मौजूदा फीस 10 करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की बजाय लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) के लिए खेलेंगे।

ICC Test Rankings में बड़ा उलटफेर, हैरी ब्रुक बने नंबर-1 बल्लेबाज, गिल टॉप-10 में
ICC Test Rankings में बड़ा उलटफेर, हैरी ब्रुक बने नंबर-1 बल्लेबाज, गिल टॉप-10 में

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन मुंबई इंडियंस (MI) से LSG में आ गए हैं, जबकि नीतीश राणा अब RR की बजाय दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए खेलेंगे।

किस टीम के पर्स में है कितनी राशि

क्रमांक
टीम
पर्स में राशि (करोड़ रुपये में)

1 कोलकाता नाइट राइडर्स
64.3

2 चेन्नई सुपर किंग्स
43.4

3 सनराइजर्स हैदराबाद
25.5

4 लखनऊ सुपर जायंट्स
22.9

India vs Ireland T20 Series: 26 जून से शुरू होगा भारत का यूके दौरा, देखें एशियन गेम्स और इंग्लैंड सीरीज का पूरा स्क्वाड
India vs Ireland T20 Series: 26 जून से शुरू होगा भारत का यूके दौरा, देखें एशियन गेम्स और इंग्लैंड सीरीज का पूरा स्क्वाड

5 दिल्ली कैपिटल्स
21.8

6 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू
16.4

7 राजस्थान रॉयल्स
16.05

8 गुजरात टाइटन्स
12.9

9 पंजाब किंग्स
11.5

10 मुंबई इंडियन्स
2.75

IPL 2026 Award Winners List: आरसीबी को मिले 20 करोड़, जानिए ऑरेंज और पर्पल कैप विजेताओं की पूरी लिस्ट
IPL 2026 Award Winners List: आरसीबी को मिले 20 करोड़, जानिए ऑरेंज और पर्पल कैप विजेताओं की पूरी लिस्ट

KKR ने 13 खिलाड़ियों को किया रिलीज

दिल्ली टीम ने 6 खिलाड़ियों को रिलीज किया, जिनमें फॉफ डु प्लेसी और जैक फ्रेजर-मैकगर्क शामिल हैं। DC ने अक्षर पटेल, केएल राहुल, कुलदीप यादव, मिचेल स्टार्क और ट्रिस्टन स्टब्स को रिटेन किया है।

गुजरात टाइटंस ने 5 खिलाड़ियों को रिलीज किया, जबकि CSK ने डेवोन कॉन्वे, रचिन रविंद्र, आर अश्विन और मथीषा पथिराना जैसे प्लेयर्स को रिलीज किया है। SRH ने 8 खिलाड़ियों को रिलीज किया, जिनमें मोहम्मद शमी, एडम जंपा और राहुल चाहर शामिल हैं। पंजाब किंग्स ने ग्लेन मैक्सवेल समेत 5 खिलाड़ियों को रिलीज किया। MI ने 9 खिलाड़ियों को रिलीज किया है, जबकि LSG ने 3 खिलाड़ियों को। सभी रिलीज प्लेयर्स मिनी ऑक्शन में जाएंगे।

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment