ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Vaibhav Suryavanshi: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने UAE के खिलाफ 42 गेंदों में ठोके 144 रन

On: नवम्बर 15, 2025 8:34 पूर्वाह्न
Follow Us:
Vaibhav Suryavanshi: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने UAE के खिलाफ 42 गेंदों में ठोके 144 रन
Join WhatsApp Group

Vaibhav Suryavanshi UAE 144 Rans: दोहा: भारत के 14 साल के क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने कतर की राजधानी दोहा में चल रहे राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025 में यूएई के खिलाफ टी20 मैच में बल्ले से धमाल मचा दिया। वैभव ने यूएई के गेंदबाजों की ले ली पोल, 42 गेंदों में 144 रनों की धुआंधार पारी खेली और टीम इंडिया A को 200 के पार पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई।

32 गेंदों में शतक ठोक वैभव ने रचा इतिहास Vaibhav Suryavanshi

इंडिया A के कप्तान जीतेश शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ओपनिंग करने उतरे वैभव ने क्रीज पर कदम रखते ही आग उगल दी। चौके-छक्कों की बरसात कर दी। दूसरे ओवर में ही पार्टनर प्रियांश आर्य रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। लेकिन वैभव ने एक छोर संभाल लिया।

32 गेंदों में 10 चौकों और 9 छक्कों की मदद से शतक जड़ दिया। ये शतक भारतीयों का टी20 में संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज शतक है। इस समय तक इंडिया A ने 9.3 ओवर में सिर्फ 1 विकेट पर 147 रन बना लिए थे।

वर्ल्ड टी20 कॉन्टिनेंट कप पर बड़ा विवाद, शिखर धवन बोले- बिना मंजूरी नाम का किया इस्तेमाल | shikhar-dhawan-legal-action-world-t20-continent-cup-organizers
वर्ल्ड टी20 कॉन्टिनेंट कप पर बड़ा विवाद, शिखर धवन बोले- बिना मंजूरी नाम का किया इस्तेमाल

42 गेंदों में 144 रन, 15 छक्कों से UAE हक्का-बक्का

शतक के बाद भी वैभव का जोश ठंडा न पड़ा। अगली 10 गेंदों में और रौनक बढ़ा दी। आखिरकार 42 गेंदों में 144 रनों पर मोहम्मद फजारुद्दीन की गेंद पर कैच दे बैठे।

इस पारी में 11 चौके और 15 गगनचुंबी छक्के लगाए। स्ट्राइक रेट 342.85 का। यूएई के गेंदबाजों के पास वैभव को रोकने का कोई तोड़ ही न था। वैभव आउट होने पर टीम ने 12.3 ओवर में 3 विकेट पर 195 रन बना लिए थे।

इंडिया A ने 297/4 बनाकर UAE को 148 रनों से धोया

वैभव के बाद बाकी बल्लेबाजों ने भी कमाल दिखाया। कप्तान जीतेश शर्मा ने 32 गेंदों में नाबाद 83 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और टीम को 20 ओवर में 297/4 तक पहुंचा दिया।

साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, अभिषेक शर्मा का बड़ा टी20 रिकॉर्ड तोड़ा | sahibzada-farhan-breaks-abhishek-sharma-t20-record-pak-vs-sl
साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, अभिषेक शर्मा का बड़ा टी20 रिकॉर्ड तोड़ा

वैभव-जीतेश के अलावा नमन धीर ने 23 गेंदों में 34, नेहाल वढेरा ने 9 गेंदों में 14 और रमनदीप सिंह ने 8 गेंदों में 6 रन बनाए। यूएई 149/7 पर सिमट गई, भारत A ने 148 रनों से शानदार जीत हासिल की।

क्या 2027 वर्ल्ड कप खेल पाएंगे हार्दिक पांड्या? 5 महीने में 3 चोटों ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन | hardik-pandya-fitness-concerns-world-cup-2027-team-india-plans
क्या 2027 वर्ल्ड कप खेल पाएंगे हार्दिक पांड्या? 5 महीने में 3 चोटों ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment