Shardul Thakur Trade IPL 2026 Mumbai Indians: मुंबई: आईपीएल 2026 के लिए रिटेंशन के ऐलान से पहले पहले ट्रांसफर पर आधिकारिक तौर पर मुहर लग गई है। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए पिछले सीजन खेलने वाले ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल होने जा रहे हैं।
दोनों फ्रेंचाइजी के बीच ट्रेड के बाद यह फैसला हुआ है। मुंबई के ऑलराउंडर शार्दुल को आईपीएल के 18वें सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2 करोड़ रुपये में मोहसिन खान के इंजरी रिप्लेसमेंट के तौर पर अपनी टीम में शामिल किया था। ऐसे में नए सीजन के आगाज से पहले मुंबई रणजी टीम के कप्तान शार्दुल को मुंबई इंडियन्स ने अपनी टीम में शामिल कर लिया है।
ऐसा रहा शार्दुल का प्रदर्शन Shardul Thakur Trade IPL 2026
आईपीएल 2025 में शार्दुल ठाकुर ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 10 मैच खेले इस दौरान उन्होंने 28.85 की औसत और 11.03 की इकोनॉमी के साथ कुल 13 विकेट अपने नाम किए। 34 रन देकर 4 विकेट सीजन में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा था। शार्दुल सीजन में बतौर बल्लेबाज नाकाम रहे थे। उन्होंने 10 मैच में 2 बार नाबाद रहते हुए 18 रन 6 के औसत से बनाए। 12 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।
ऐसा रहा है शार्दुल का आईपीएल करियर
शार्दुल ठाकुर ने अबतक खेले 10 सीजन में खेले 105 मैच में 325 रन 11.61 के औसत और 139.48 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। 68 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 107 विकेट 30.32 के औसत और 19.35 के स्ट्राइक रेट से अपने नाम किए हैं। 34 रन देकर 4 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। शार्दुल साल 2018 में खिताब जीतने वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के सदस्य रहे हैं।













