ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

IPL Auction 2026 में ये 5 रिलीज़ खिलाड़ी बनेंगे करोड़ों की रेस का सबसे बड़ा ‘हॉट पिक’?

On: नवम्बर 20, 2025 9:05 पूर्वाह्न
Follow Us:
IPL Auction 2026 में ये 5 रिलीज़ खिलाड़ी बनेंगे करोड़ों की रेस का सबसे बड़ा ‘हॉट पिक’?
Join WhatsApp Group

IPL Auction 2026 Hot Picks: रिलीज किए गए 5 स्टार खिलाड़ी ऑक्शन में बड़ी बोली लगा सकते हैं। जानें कौन हैं वे खिलाड़ी और क्यों उन पर टीमें जमकर पैसा खर्च कर सकती हैं।

आईपीएल टीमों ने जिन खिलाड़ियों को रिलीज किया है, इसका ये मतलब बिल्कुल नहीं कि वे नाकामयाब या खत्म हो चुके हैं। असल में, कई बार खिलाड़ी टीम की नई रणनीति में फिट नहीं बैठते या उन्हें बहुत महंगी कीमत पर खरीदा गया होता है।

यही कारण है कि रिलीज लिस्ट में कई बड़े नाम मौजूद हैं और ये वही खिलाड़ी हैं, जो ऑक्शन में बड़े-बड़े कॉन्ट्रैक्ट लेकर सबको हैरान कर सकते हैं।

आंद्रे रसेल: KKR का चौंकाने वाला फैसला

कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा आंद्रे रसेल को रिलीज करना हर किसी के लिए शॉक था। दुनिया के सबसे खतरनाक टी20 ऑलराउंडर्स में गिने जाने वाले रसेल शायद आईपीएल 2025 में अपनी चमक नहीं दिखा पाए।

फिर भी फिनिशिंग, पावर-हिटिंग और उपयोगी गेंदबाजी जैसे गुण उन्हें ऑक्शन की सबसे ‘हॉट प्रॉपर्टी’ बना देंगे।

वर्ल्ड टी20 कॉन्टिनेंट कप पर बड़ा विवाद, शिखर धवन बोले- बिना मंजूरी नाम का किया इस्तेमाल | shikhar-dhawan-legal-action-world-t20-continent-cup-organizers
वर्ल्ड टी20 कॉन्टिनेंट कप पर बड़ा विवाद, शिखर धवन बोले- बिना मंजूरी नाम का किया इस्तेमाल

2014 से केकेआर का हिस्सा रहे रसेल की बल्लेबाजी स्ट्राइक-रेट 163.73 और गेंदबाजी स्ट्राइक-रेट 13.63 किसी को भी लुभाने के लिए काफी है। उनका पिछला कॉन्ट्रैक्ट 12 करोड़ रुपये का था और ऑक्शन में वे इससे बड़ा कॉन्ट्रैक्ट ले लें तो हैरान मत होना।

मथीशा पथिराना: CSK का ‘जूनियर मलिंगा’ हुआ आउट

चेन्नई सुपर किंग्स ने श्रीलंका के स्लिंगी एक्शन वाले पेसर मथीशा पथिराना को रिलीज कर दिया है।
उनके 13 करोड़ रुपये के कॉन्ट्रैक्ट के मुकाबले उनका पिछला सीजन फीका रहा, जिसकी कीमत उन्हें चुकानी पड़ी।

लेकिन यह भी सच है कि पथिराना डेथ ओवर्स में अभी भी सबसे खतरनाक गेंदबाजों में गिनते जाते हैं।

2022 से CSK का हिस्सा रहे इस पेसर ने 30 मैचों में 45 विकेट लिए। माना जा रहा है कि खुद चेन्नई ही उन्हें कम कीमत पर वापस खरीदने की कोशिश करेगी।
मिनी ऑक्शन्स में विदेशी पेसर्स अक्सर महंगे बिकते हैं तो पथिराना की बोली काफी ऊपर जा सकती है।

वेंकटेश अय्यर: दबाव ने किया आउट, लेकिन डिमांड बनी रहेगी

जब कोलकाता नाइट राइडर्स ने वेंकटेश अय्यर को भारी-भरकम 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा था, तभी क्रिकेट विशेषज्ञों ने चेतावनी दी थी कि यह ओवर-प्राइसिंग है।

साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, अभिषेक शर्मा का बड़ा टी20 रिकॉर्ड तोड़ा | sahibzada-farhan-breaks-abhishek-sharma-t20-record-pak-vs-sl
साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, अभिषेक शर्मा का बड़ा टी20 रिकॉर्ड तोड़ा

दबाव इतना बढ़ा कि न वे टीम इंडिया की योजनाओं में रहे और न ही केकेआर की।
लेकिन यह भी सच है कि वे अब भी एक बेहतरीन टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज हैं, जो पार्ट-टाइम गेंदबाजी भी कर सकते हैं।
भारतीय खिलाड़ी होने का फायदा उन्हें ऑक्शन में मिलेगा हालांकि उनकी कीमत जरूर कम होगी, लेकिन डिमांड बनी रहेगी।

क्विंटन डी कॉक: ओपनर + विकेटकीपर = ऑक्शन का कॉम्बो पैक

KKR की रिलीज लिस्ट में क्विंटन डी कॉक का नाम देखकर फैंस हैरान थे।
बीते सीजन उनका प्रदर्शन अपेक्षा के अनुसार नहीं रहा, इसलिए वह टीम की नई प्लानिंग में फिट नहीं बैठे।

लेकिन वे ऐसे खिलाड़ी हैं जो किसी भी टीम की पावरप्ले रणनीति को अकेले बदल सकते हैं बाएं हाथ के आक्रामक ओपनर, साथ में विकेटकीपिंग की सुविधा।
उनका पिछला कॉन्ट्रैक्ट केवल 3.6 करोड़ रुपये का था और इस बार वे इससे बड़ा सौदा कर सकते हैं।

IPL Auction 2026: गेराल्ड कोएट्ज़ी

गुजरात टाइटन्स ने जिन चार खिलाड़ियों को रिलीज किया, उनमें सबसे बड़ा नाम दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्ज़ी का है।
नई रणनीति में वे फिट नहीं हुए, लेकिन मिनी ऑक्शन में वे सबसे चर्चित खिलाड़ियों में रहेंगे।

कम उम्र, 145–150 किमी/घंटा की रफ्तार, सिर्फ 6.5 इकॉनमी, और विकेट लेने की क्षमता ये सब कुछ टीमों को बड़ी बोली लगाने पर मजबूर कर देगा।
मौजूदा कीमत मात्र 2.4 करोड़ होने के कारण उनका कॉन्ट्रैक्ट आसानी से कई गुना बढ़ सकता है।

क्या 2027 वर्ल्ड कप खेल पाएंगे हार्दिक पांड्या? 5 महीने में 3 चोटों ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन | hardik-pandya-fitness-concerns-world-cup-2027-team-india-plans
क्या 2027 वर्ल्ड कप खेल पाएंगे हार्दिक पांड्या? 5 महीने में 3 चोटों ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment