Shivam Dube Anjum Khan Love Story: आईपीएल में रन बरसाने वाले शिवम दुबे और अंजुम खान की लव स्टोरी

नई दिल्ली, IPL News 2024: सेशन की पहली जंग में विगत वर्ष विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेजर्स बेंगलुरु आमने सामने होंगे। यह पहला मौका होगा। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले मैच में मौसम भी साफ रहने की उम्मीद है। मैच से अलग हटकर भी लोग इन दिनों खिलाड़ियों की पर्सनल लाइफ के बारे में जानना चाहते हैं। आज हम आपको चेन्नई सुपर किंग्स के तूफानी खिलाड़ी शिवम दुबे की लब स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं। उनकी लब स्टोरी कैसे एक दाम शादी तक पहुंच गई, जिसे जानना बहुत ही जरूरी है।
शिवम दुबे और अंजुम खान की लव स्टोरी
आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए रनों की बरसात करने वाले शिवम दुबे अपनी व्यक्तिगत लाइक को लेकर भी खूब चर्चा का केंद्र बने रहे। शिवम दुबे ने एक मुस्लिम लड़की से शादी की थी, जो उनकी गर्लफ्रेंड भी रही थी। शिवम दुबे की पत्नी का नाम अंजुम खान है।
शिवम दुबे और अंजुम खान लंबे समय एक दूसरे को डेट करते रहे थे। कई साल बाद दोनों ने शादी रचाने का फैसला किया। दोनों अलग-अलग धर्म होने के चलते इस शादी का लोगों ने खूब विरोध भी किया, लेकिन परिवारवालों ने कोई आपत्ति नहीं जताई। शिवम दुबे हिंदू परिवार से हैं जबकि अंजुम खान मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं। परिजनों ने खुशी से दोनों को शादी की मंजूरी दे दी। हिंदू और मुस्लिम रीतिरिवाज से दोनों ने शादी रचा ली।
दो बार हुई शादी
क्या आपको पता है कि शिवम दुबे और गर्लफ्रेंड ने दो बार शादी रचाई। शिवम और अंजुम ने हिंदू और मुस्लिम दोनों रीति-रिवाज से साल 2021 में शादी की थी। शिवम दुबे और अंजुम खान ने पहले हिंदू रीतिरिवाज से पहले सात फेरे लिए। इसके बाद दोनों ने निकाह पढ़ा।
इसके एक साल बाद शिवम दुबे और अंजुम पेरेंट्स बने। फरवरी 2022 में दोनों को एक बेटा हुआ। जानकारी के लिए बता दें कि शिवम दुबे आईपीएल 17वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं जिनसे फैंस को काफी उम्मीदें हैं।
अंजुम खान को मॉडलिंग और एक्टिंग काफी ज्यादा पसंद है। उन्होंने हिंदी सीरियल में काम तो किया ही है, लेकिन साथ ही उन्होंने एक म्यूजिक एल्बम में भी काम किया है।
शिवम और अंजुम ने हिन्दू और मुस्लिम दोनों रीतिरिवाजों के अनुसार शादी रचाई, जिसकी तस्वीरें भी दोनों ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
शिवम और अंजुम के अलग-अलग धर्म के होने की वजह से लोगों ने उनकी शादी पर एतराज मचाया और दोनों की जमकर आलोचना की। लेकिन दोनों के परिवारों ने एक दूसरे को कबूल किया जिसके चलते शिवम और अंजुम अपनी जिंदगी एक दूसरे के साथ खुशी से बिता रहे हैं।
शिवम दुबे की लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड और अब वाइफ अंजुम खान उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से अपनी ग्रेजुएशन फाइन आर्ट्स में की है।
IPL 2024: इरफान पठान ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के पर कही ये बड़ी बात
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।