ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Mohammad Kaif ने खोला राज, गौतम गंभीर के कोचिंग में डर से खेल रही टीम इंडिया?

On: November 18, 2025 6:27 AM
Follow Us:
Mohammad Kaif ने खोला राज, गौतम गंभीर के कोचिंग में डर से खेल रही टीम इंडिया?
Join WhatsApp Group

Mohammad Kaif Gautam Gambhir coaching: कोलकाता : कोलकाता में साउथ अफ्रीका के स्पिनरों के सामने भारतीय बल्लेबाजों का सरेंडर देखकर हर फैन सोचने पर मजबूर हो गया। कभी स्पिन को पांचों उंगलियों में नचाने वाली टीम इंडिया अब उसी की चपेट में फंस रही है।

पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में धुनाई हुई, अब कोलकाता टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने 124 रनों का आसान-सा टारगेट चेज करने में ही 93 रन पर ढेर कर दिया। इस शर्मनाक हार ने मौजूदा बल्लेबाजों की तकनीक पर सवाल खड़े कर दिए। इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने टीम इंडिया के बल्लेबाजों पर बड़ा तंज कसा।

ICC Test Rankings में बड़ा उलटफेर, हैरी ब्रुक बने नंबर-1 बल्लेबाज, गिल टॉप-10 में
ICC Test Rankings में बड़ा उलटफेर, हैरी ब्रुक बने नंबर-1 बल्लेबाज, गिल टॉप-10 में

उनके यूट्यूब चैनल पर कहा कि खिलाड़ी डरे हुए हैं। कैफ बोले, “जो भी खिलाड़ी मैदान पर उतर रहे हैं, उनके पीछे कोई खड़ा नहीं। कोई बैकिंग नहीं मिल रही। सब डर के मारे खेल रहे हैं, कोई खुलकर शॉट नहीं मार रहा।”

टीम में असमंजस की स्थिति Mohammad Kaif

कैफ ने प्लेइंग इलेवन के चयन पर भी निशाना साधा। लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद सरफराज खान को मौका नहीं मिल रहा। साई सुदर्शन ने पिछले मैच में 87 रन ठोके थे, फिर भी उन्हें बेंच पर बिठा दिया गया। कैफ का कहना है कि टीम में भ्रम की स्थिति है। खिलाड़ियों का खुद पर भरोसा कम हो गया है। असुरक्षा की भावना घर कर गई है।

India vs Ireland T20 Series: 26 जून से शुरू होगा भारत का यूके दौरा, देखें एशियन गेम्स और इंग्लैंड सीरीज का पूरा स्क्वाड
India vs Ireland T20 Series: 26 जून से शुरू होगा भारत का यूके दौरा, देखें एशियन गेम्स और इंग्लैंड सीरीज का पूरा स्क्वाड

Mohammad Kaif

जब मन में डर हो या पिच टर्न कर रही हो, तो अच्छा खेलना मुश्किल। उन्होंने कहा कि वॉशिंगटन सुंदर इसलिए अच्छी बल्लेबाजी कर पाए क्योंकि वो ऐसी पिचों पर खेलने के आदी हैं। साई सुदर्शन भी चेन्नई से हैं, स्पिन अच्छा खेलते हैं। अगर वो नंबर 3 पर खेलते और सुंदर नंबर 8 पर आते, तो ये टेस्ट मैच टीम इंडिया जीत जाती। सीरीज का दूसरा मुकाबला 22 नवंबर से गुवाहाटी में होगा।

IPL 2026 Award Winners List: आरसीबी को मिले 20 करोड़, जानिए ऑरेंज और पर्पल कैप विजेताओं की पूरी लिस्ट
IPL 2026 Award Winners List: आरसीबी को मिले 20 करोड़, जानिए ऑरेंज और पर्पल कैप विजेताओं की पूरी लिस्ट

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment