ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Prize Money BCCI ने चैंपियन टीम के लिए 21 करोड़ के इनाम का ऐलान! जानें और क्या ..

On: September 29, 2025 6:38 AM
Follow Us:
Prize Money BCCI ने चैंपियन टीम के लिए 21 करोड़ के इनाम का ऐलान! जानें और क्या ..
Join WhatsApp Group

Prize Money BCCI cricket victory ind vs pak: मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार, 28 सितंबर 2025 को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर नौवीं बार खिताब अपने नाम किया। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और सातों मैच जीतकर अजेय रही।

खास बात यह रही कि भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ तीनों मुकाबले जीते, जिसमें फाइनल भी शामिल है, और क्रिकेट के मैदान पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को 3-0 से फतह किया। फाइनल में भारत को 147 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे तिलक वर्मा की 53 गेंदों में 69 रनों की नाबाद पारी की बदौलत आसानी से हासिल कर लिया।

ICC Test Rankings में बड़ा उलटफेर, हैरी ब्रुक बने नंबर-1 बल्लेबाज, गिल टॉप-10 में
ICC Test Rankings में बड़ा उलटफेर, हैरी ब्रुक बने नंबर-1 बल्लेबाज, गिल टॉप-10 में

BCCI ने की 21 करोड़ की इनामी राशि की घोषणा Prize Money BCCI

एशिया कप 2025 की जीत के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में ट्रॉफी को लेकर विवाद जरूर हुआ, और भारतीय टीम को बिना ट्रॉफी, विनर्स मेडल और प्राइज मनी चेक के जश्न मनाना पड़ा। लेकिन बीसीसीआई ने अपनी चैंपियन टीम और सपोर्ट स्टाफ के लिए 21 करोड़ रुपये की भारी-भरकम इनामी राशि का ऐलान कर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। इस घोषणा ने न सिर्फ भारतीय प्रशंसकों का दिल जीता, बल्कि विरोधियों को भी हैरान कर दिया।

उपविजेता पाकिस्तान को मिली यह राशि

उपविजेता बनी पाकिस्तानी टीम को 75,000 अमेरिकी डॉलर की प्राइज मनी मिली, जो भारतीय मुद्रा में करीब 66.5 लाख रुपये के बराबर है।

India vs Ireland T20 Series: 26 जून से शुरू होगा भारत का यूके दौरा, देखें एशियन गेम्स और इंग्लैंड सीरीज का पूरा स्क्वाड
India vs Ireland T20 Series: 26 जून से शुरू होगा भारत का यूके दौरा, देखें एशियन गेम्स और इंग्लैंड सीरीज का पूरा स्क्वाड

हालांकि, विजेता के तौर पर भारत को कितनी राशि मिलनी थी, इसका खुलासा नहीं हुआ। लेकिन बीसीसीआई ने अपनी ओर से 21 करोड़ रुपये की इनामी राशि का ऐलान करके यह साफ कर दिया कि उनकी जीत का जश्न किसी भी विवाद से कम नहीं होगा। इस कदम ने पाकिस्तान को हैरानी में डाल दिया और भारतीय क्रिकेट की ताकत को एक बार फिर साबित किया।

IPL 2026 Award Winners List: आरसीबी को मिले 20 करोड़, जानिए ऑरेंज और पर्पल कैप विजेताओं की पूरी लिस्ट
IPL 2026 Award Winners List: आरसीबी को मिले 20 करोड़, जानिए ऑरेंज और पर्पल कैप विजेताओं की पूरी लिस्ट

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment