ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Ind vs Pak: अर्शदीप सिंह बाहर? शोएब अख्तर ने बताया कौन है भारत का असली विनर

On: फ़रवरी 15, 2026 5:20 अपराह्न
Follow Us:
Ind vs Pak: अर्शदीप सिंह बाहर? शोएब अख्तर ने बताया कौन है भारत का असली विनर
Join WhatsApp Group

कोलंबो, Ind vs Pak: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित महामुकाबला खेला जाना है। भले ही रिकॉर्ड भारत के पक्ष में हो, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ मैच में जीत कभी आसान नहीं होती।

भारतीय फैंस को उम्मीद है कि अभिषेक शर्मा की वापसी और जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी टीम इंडिया की जीत पक्की करेगी। अगर ये दोनों खिलाड़ी अपनी पूरी क्षमता से प्रदर्शन करें तो भारत को कोई नहीं रोक सकता।

लेकिन पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज शोएब अख्तर की सोच इससे एकदम अलग है। अख्तर की नजर में आज के मैच में अभिषेक और बुमराह नहीं, बल्कि हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव टीम इंडिया के सबसे बड़े मैच विनर साबित होंगे।

Shubman Gill Ranji Trophy: असम के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे गिल? सामने आया बड़ा अपडेट | shubman-gill-ruled-out-punjab-ranji-trophy-first-match-uday-saharan-captain
Shubman Gill Ranji Trophy: असम के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे गिल? सामने आया बड़ा अपडेट

मैच से पहले क्या बोले शोएब अख्तर?

मैच से ठीक पहले एक टीवी कार्यक्रम में विश्लेषण करते हुए शोएब अख्तर ने साफ कहा कि अगर टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतना है, तो उसे इन दो खिलाड़ियों पर निर्भर रहना होगा।

उन्होंने पहला नाम हार्दिक का लिया, लेकिन दूसरा चौंकाने वाला नाम कुलदीप यादव का है, जो अब तक प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। कोलंबो की पिच की स्थिति को देखते हुए उनका खेलना अब तय माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कुलदीप को अर्शदीप सिंह की जगह टीम में लाया जा सकता है।

पाकिस्तान पर भारी पड़ते हैं हार्दिक और कुलदीप

अख्तर यह बात हवा में नहीं कह रहे, बल्कि पाकिस्तान के खिलाफ इन दो खिलाड़ियों का प्रदर्शन अलग ही लेवल पर रहता है। हार्दिक पांड्या की बात करें तो वह पाकिस्तान के खिलाफ सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने पाक के खिलाफ कुल 15 विकेट चटकाए हैं।

IND vs WI: तीसरे T20I में वापसी के लिए टीम इंडिया को इन 3 कमजोरियों पर करना होगा काम | ind-vs-wi-2nd-t20-match-report-india-loss-analysis-ranchi
IND vs WI: तीसरे T20I में वापसी के लिए टीम इंडिया को इन 3 कमजोरियों पर करना होगा काम

दूसरी तरफ, ‘चाइनामैन’ कुलदीप यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ सभी फॉर्मेट के 11 मैचों में 18 विकेट झटके हैं। केवल टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बात करें तो 3 मैचों में कुलदीप ने 9.87 की औसत से 8 विकेट चटकाए हैं और उनका बेस्ट स्पेल 30 रन देकर 4 विकेट है।

कुलदीप को लेकर पाकिस्तानी टीम में खौफ का आलम यह है कि पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने भी माना था कि वे अब तक कुलदीप का तोड़ नहीं निकाल पाए हैं। ऐसे में अगर भारत को उस्मान तारिक से खतरा है, तो पाकिस्तान को कुलदीप से बचकर रहना होगा।

T20 World Cup 2026: जसप्रीत बुमराह से नहीं डरता यह पाकिस्तानी बल्लेबाज, जड़ चुका है 34 गेंद में 51 रन

अजिंक्य रहाणे ने की इम्पैक्ट प्लेयर नियम हटाने की मांग, बोले- ऑलराउंडर्स का विकास हो रहा ठप | ajinkya-rahane-demands-ipl-scrap-impact-player-rule-cricket-news
अजिंक्य रहाणे ने की इम्पैक्ट प्लेयर नियम हटाने की मांग, बोले- ऑलराउंडर्स का विकास हो रहा ठप

T20 वर्ल्ड कप की भरोसेमंद कवरेज और हर बड़े अपडेट के लिए Haryana News Post पर बने रहें।

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment