ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Women World Cup 2025: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को रौंदा, 8 साल बाद फाइनल में धमाकेदार एंट्री

On: October 31, 2025 8:15 AM
Follow Us:
Women World Cup 2025: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को रौंदा, 8 साल बाद फाइनल में धमाकेदार एंट्री
Join WhatsApp Group

Women World Cup 2025 नवी मुंबई: जेमिमा रोड्रिग्ज की 134 गेंदों में 127 रनों की नाबाद करिश्माई शतकीय पारी की बदौलत भारतीय महिला टीम ने सात बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को रौंद डाला और महिला विश्व कप 2025 के फाइनल में जगह बना ली।

टीम इंडिया को जीत के लिए 339 रनों का विशाल लक्ष्य मिला था, जिसे उसने 48.3 ओवर में सिर्फ 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। ये भारत की तीसरी बार फाइनल में एंट्री है। ठीक वैसे ही जैसे 2017 विश्व कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल पहुंची थी, लेकिन इंग्लैंड से खिताबी मुकाबले में हार गई थी। अब 8 साल बाद टीम इंडिया फिर फाइनल में है, जहां उसका मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा।

ICC Test Rankings में बड़ा उलटफेर, हैरी ब्रुक बने नंबर-1 बल्लेबाज, गिल टॉप-10 में
ICC Test Rankings में बड़ा उलटफेर, हैरी ब्रुक बने नंबर-1 बल्लेबाज, गिल टॉप-10 में

जेमिमा-हरमनप्रीत की शतकीय साझेदारी ने तैयार किया मंच Women World Cup 2025

339 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सस्ते में दो विकेट गंवा दिए। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा सिर्फ 10(5) रन और फॉर्म में चल रही स्मृति मंधाना 24(24) रन बनाकर पवेलियन लौट गईं।

इसके बाद जेमिमा रोड्रिग्ज और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की और टीम को 59 पर 2 विकेट से 226 रन तक पहुंचा दिया। हरमनप्रीत कौर 89(88) रन बनाकर आउट हुईं, लेकिन जेमिमा ने मोर्चा संभाले रखा और 115 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।

India vs Ireland T20 Series: 26 जून से शुरू होगा भारत का यूके दौरा, देखें एशियन गेम्स और इंग्लैंड सीरीज का पूरा स्क्वाड
India vs Ireland T20 Series: 26 जून से शुरू होगा भारत का यूके दौरा, देखें एशियन गेम्स और इंग्लैंड सीरीज का पूरा स्क्वाड

इसके बाद दीप्ति शर्मा (17 गेंद में 24 रन) और ऋचा घोष (16 गेंद में 26 रन) ने थोड़ा-थोड़ा साथ दिया और टीम को 300 रन के पार पहुंचा दिया। अंत में जेमिमा ने धैर्य नहीं खोया और अमनजोत कौर के साथ मिलकर फाइनल का टिकट पक्का कर दिया। जेमिमा 134 गेंद में 127 रन बनाकर नाबाद रहीं। अमनजोत 8 गेंद में 15 रन बनाकर नाबाद रहीं। भारतीय टीम ने 48.3 ओवर में ही विजयी लक्ष्य हासिल कर लिया।

फीबी लिचफील्ड की शतकीय पारी पर फिरा पानी

ऑस्ट्रेलिया ने फीबी लिचफील्ड (119) के आतिशी शतक, एलिस पैरी (77) और एश्ले गार्डनर (63) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया के सामने 49.5 ओवर में 10 विकेट पर 338 रन का स्कोर खड़ा किया था। इतना बड़ा लक्ष्य डिफेंडिंग चैंपियन टीम के लिए फाइनल में एंट्री के लिए नाकाफी साबित हुआ।

IPL 2026 Award Winners List: आरसीबी को मिले 20 करोड़, जानिए ऑरेंज और पर्पल कैप विजेताओं की पूरी लिस्ट
IPL 2026 Award Winners List: आरसीबी को मिले 20 करोड़, जानिए ऑरेंज और पर्पल कैप विजेताओं की पूरी लिस्ट

8 साल लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम को विश्व कप में हार का सामना करना पड़ा है। पिछली हार डर्बी में टीम इंडिया के खिलाफ ही मिली थी।

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment