ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Women World Cup Final 2025: हरमनप्रीत का धमाका! “हार का स्वाद पता है, अब जीत की बारी”

On: नवम्बर 2, 2025 6:41 पूर्वाह्न
Follow Us:
Women World Cup Final 2025: हरमनप्रीत का धमाका! "हार का स्वाद पता है, अब जीत की बारी"
Join WhatsApp Group

Women World Cup Final 2025 Harmanpreet: नवी मुंबई: पहली बार आईसीसी विश्व कप जीतने की जिद लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शनिवार को कहा कि उन्होंने ग्लोबल स्टेज पर कई हार का दर्द सहा है लेकिन टीम रविवार को जीत की खुशी चखने को बेताब है।

भारत का मुकाबला रविवार को नवी मुंबई में फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से होगा। दोनों टीमों ने कभी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती, इसलिए वनडे फॉर्मेट को नया चैंपियन मिलना पक्का है।

जीत का लुत्फ उठाने की बारी Women World Cup Final 2025

हरमनप्रीत ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हार के बाद की फीलिंग हमें अच्छे से पता है लेकिन जीतने की खुशी का इंतजार है। उम्मीद है कल का दिन स्पेशल होगा। हम अपना बेस्ट देंगी। अब तक कड़ी मेहनत की है, अब सब कुछ झोंक देने का टाइम है।”

वर्ल्ड टी20 कॉन्टिनेंट कप पर बड़ा विवाद, शिखर धवन बोले- बिना मंजूरी नाम का किया इस्तेमाल | shikhar-dhawan-legal-action-world-t20-continent-cup-organizers
वर्ल्ड टी20 कॉन्टिनेंट कप पर बड़ा विवाद, शिखर धवन बोले- बिना मंजूरी नाम का किया इस्तेमाल

टीम इंडिया के लिए गर्व का पल

भारत का ये तीसरा विश्व कप फाइनल है। 2005 और 2017 में हार मिली थी। हरमनप्रीत 2017 की टीम में थीं। उन्होंने घरेलू मैदान पर फाइनल पहुंचने को गर्व का मौका बताया और कहा, “ये सबके लिए प्राउड मोमेंट है। पिछले दो मैचों में जिस तरह खेलीं, पूरे देश को गर्व होगा। बड़ा मैच है, इसका मजा भी लेना चाहते हैं।”

टूर्नामेंट में आए उतार-चढ़ाव

लीग स्टेज में बाहर होने का डर था लेकिन न्यूजीलैंड को हराकर सेमीफाइनल पहुंचीं और फिर सात बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को रिकॉर्ड चेज करते हुए 5 विकेट से हराया। हरमनप्रीत बोलीं, “तीन मैच लगातार हारे तब भी टीम एकजुट थी और सेमी-फाइनल की बात कर रही थी। पॉजिटिव बातचीत शानदार है। सब जानते थे लंबा टूर्नामेंट है, उतार-चढ़ाव आएंगे। दिन के अंत में हार से सुधार मायने रखता है।”

लीग का हिसाब चुकता करने को तैयार

लीग में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 3 विकेट से हराया था लेकिन हरमनप्रीत की टीम बदला लेने को तैयार है। उन्होंने कहा, “कोई शक नहीं, उन्होंने अच्छा क्रिकेट खेला। शुरुआत खराब थी लेकिन कमबैक कमाल का। उनकी टीम बैलेंस्ड है। बॉलिंग स्ट्रॉन्ग, बैटिंग में डेप्थ। हम भी पूरी तैयार हैं, कल अच्छा दिन होगा।”

साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, अभिषेक शर्मा का बड़ा टी20 रिकॉर्ड तोड़ा | sahibzada-farhan-breaks-abhishek-sharma-t20-record-pak-vs-sl
साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, अभिषेक शर्मा का बड़ा टी20 रिकॉर्ड तोड़ा

फाइनल के लिए पूरी टीम एकजुट

प्रेरणा के सवाल पर हरमनप्रीत ने कहा, “विश्व कप फाइनल से बड़ी मोटिवेशन क्या हो सकती है? पूरी टीम तैयार है। एक-दूसरे के साथ खड़े हैं, ये एकजुटता दिखाता है।”

सर्वश्रेष्ठ देने को तैयार

हरमनप्रीत बोलीं, भारत अपना बेस्ट देने को तैयार है और तैयारी सालों से चल रही थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमी में 89 रन की यादगार पारी खेली थीं। कहा, “अपना बेस्ट देने की बात है। आज नहीं पहुंचे कि आज ही सब करें। सालों से तैयारी थी। भारत में विश्व कप, पिच-पैरामीटर पता थे। टीम 100% तैयार। मौका मिलने वाले ने बेस्ट किया।”

ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड का दबदबा टूटना अच्छा

महिला विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड का राज था लेकिन हरमनप्रीत ने दोनों के बाहर होने को क्रिकेट के लिए अच्छा बताया। कहा, “अच्छा लग रहा कि दो नई टीमें फाइनल में। ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड का डोमिनेंस था। हमारा पहुंचना स्पेशल है, सिर्फ हमारे लिए नहीं पूरे देश के लिए। जीते तो महिला क्रिकेट को बूस्ट मिलेगा। इंटरनेशनल और डोमेस्टिक दोनों लेवल पर ज्यादा सीरियसली लिया जाएगा।”

क्या 2027 वर्ल्ड कप खेल पाएंगे हार्दिक पांड्या? 5 महीने में 3 चोटों ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन | hardik-pandya-fitness-concerns-world-cup-2027-team-india-plans
क्या 2027 वर्ल्ड कप खेल पाएंगे हार्दिक पांड्या? 5 महीने में 3 चोटों ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment