ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Women World Cup India Win: टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को रौंदा! सचिन का इमोशनल ट्वीट

On: नवम्बर 3, 2025 8:22 पूर्वाह्न
Follow Us:
Women World Cup India Win: टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को रौंदा! सचिन का इमोशनल ट्वीट
Join WhatsApp Group

Women World Cup India Win Sachin tweet: महिला विश्व कप 2025 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। नवी मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में उन्होंने जबरदस्त खेल दिखाते हुए साउथ अफ्रीका को 52 रनों से बुरी तरह हरा दिया।

मैच शुरू से ही जबरदस्त रोमांचक रहा, दोनों टीमें आखिर तक कड़ी टक्कर देती रहीं, लेकिन अंत में जीत भारतीय लहरों ने हिला दी। इस शानदार जीत के बाद पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने भी सोशल मीडिया पर खास ट्वीट किया और इस पल को जिंदगी भर याद रखने लायक बताया है।

Women World Cup India Win

मैच की बात करें तो टॉस में ही भारतीय टीम को झटका लग गया। साउथ अफ्रीका ने सिक्का जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। लेकिन भारतीयों ने हार नहीं मानी और शेफाली वर्मा की धांसू पारी की बदौलत 298 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा कर दिया। जवाब में साउथ अफ्रीका की शुरुआत ठीक रही, लेकिन लगातार विकेट गिरते चले गए।

ICC Test Rankings में बड़ा उलटफेर, हैरी ब्रुक बने नंबर-1 बल्लेबाज, गिल टॉप-10 में
ICC Test Rankings में बड़ा उलटफेर, हैरी ब्रुक बने नंबर-1 बल्लेबाज, गिल टॉप-10 में

उनकी कप्तान लॉरा वॉलवर्ड थोड़ी देर टिकीं, लेकिन उनके आउट होने के बाद कोई बल्लेबाज पारी को संभाल नहीं पाया और मैच हाथ से निकल गया।

सचिन ने 1983 से की तुलना

सचिन तेंदुलकर ने इस जीत की 1983 की ऐतिहासिक जीत से तुलना की है। उनके मुताबिक, अब इस ट्रॉफी के बाद देश में महिला क्रिकेट को नई उड़ान मिलेगी और ज्यादा से ज्यादा लड़कियां मैदान पर उतरेंगी। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘1983 ने पूरी पीढ़ी को बड़े सपने देखने और उन सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया।

आज, हमारी महिला क्रिकेट टीम ने सच में कुछ खास किया है। उन्होंने देश भर की अनगिनत युवा लड़कियों को बल्ला और गेंद उठाने, मैदान पर उतरने और यह विश्वास करने के लिए प्रेरित किया है कि वे भी एक दिन वह ट्रॉफी उठा सकती हैं। यह भारतीय महिला क्रिकेट के सफर में एक अहम पल है। बहुत बढ़िया, टीम इंडिया। आपने पूरे देश को गर्व महसूस कराया है।’

India vs Ireland T20 Series: 26 जून से शुरू होगा भारत का यूके दौरा, देखें एशियन गेम्स और इंग्लैंड सीरीज का पूरा स्क्वाड
India vs Ireland T20 Series: 26 जून से शुरू होगा भारत का यूके दौरा, देखें एशियन गेम्स और इंग्लैंड सीरीज का पूरा स्क्वाड

भारत का ऐसा रहा चैंपियन बनने तक का सफर

भारत ने महिला विश्व कप का सफर सह-मेजबान श्रीलंका को बारिश से प्रभावित मैच में 59 रनों से हराकर शुरू किया। इसके बाद चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 88 रनों से धूल चटा दी। लगातार दो जीतों के बाद अचानक झटका लगा जब हार की हैट्रिक लग गई। लगा कि ग्रुप स्टेज में ही सफर थम जाएगा।

पहले साउथ अफ्रीका से तीन विकेट से हार, फिर ऑस्ट्रेलिया से तीन विकेट और इंग्लैंड से चार रनों से शिकस्त। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच जरूरी हो गया। दोनों टीमों के लिए ये वर्चुअल नॉकआउट जैसा था, लेकिन स्मृति मंधाना और प्रतिका रावत की शानदार पारियों से विशाल लक्ष्य रखा और बारिश वाले मैच में डीएलएस से 53 रनों से जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। फिर सेमीफाइनल में वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को रोमांचक तरीके से हराकर फाइनल का टिकट कटाया।

IPL 2026 Award Winners List: आरसीबी को मिले 20 करोड़, जानिए ऑरेंज और पर्पल कैप विजेताओं की पूरी लिस्ट
IPL 2026 Award Winners List: आरसीबी को मिले 20 करोड़, जानिए ऑरेंज और पर्पल कैप विजेताओं की पूरी लिस्ट

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment