1. Home
  2. Dharam

Chhath Puja 2022 : इस दिन से शुरू होगी छठ पूजा, जानें तारीख

Chhath Puja 2022 : इस दिन से शुरू होगी छठ पूजा, जानें तारीख  
देश भर में छठ पूजा 28 अक्टूबर से शुरू होगी। यह त्योहार भगवान सूर्य और छठी माता को समर्पित महापर्व है और यह छठ पूजा हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी के दिन मनाया जाता है। बता दें कि यह पर्व चार दिन तक मनाया जाता है।

Haryana News Post : Chhath Puja 2022: देश भर में छठ पूजा 28 अक्टूबर से शुरू होगी। यह त्योहार भगवान सूर्य और छठी माता को समर्पित महापर्व है और यह छठ पूजा हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी के दिन मनाया जाता है। बता दें कि यह पर्व चार दिन तक मनाया जाता है। इस छठ पूजा में संतान के स्वास्थ्य, सफलता और दीघार्यु के लिए पूरे 36 घंटे का निर्जला उपवास रखा जाता है जिसे महिलाओं के साथ पुरुष भी रखते हैं।


 

इस दिन से होगी छठ पूजा की शुरूआत

Read Also : Diwali Date : इस बार छोटी और बड़ी दीपावली एक साथ, जानें कारण

इस साल छठ पूजा की शुरूआत 28 अक्टूबर 2022 से होगी। इस त्योहार के पहले दिन यानी 28 अक्टूबर को नहाय खाय होगा। इस व्रत के दौरान साफ-सफाई के उपर खास ध्यान देना होता है इसलिए नहाय खाय वाले दिन महिलाएं नहाने के बाद घर की सफाई करती हैं। नहाय खाय वाले दिन प्रत्येक घर में चने की दाल, लौकी की सब्जी और भात प्रसाद के रूप में बनाया जाता है। इन भोजन को बनाने में सेंधा नमक का ही प्रयोगा होता है। 

29 अक्टूबर को होगा खरना 

Read Also : Diwali Holiday : दीपावली पर इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें छुट्टीयों की लिस्ट

छठ महापर्व के दूसरे दिन को खरना के नाम से जाना जाता है। इस दिन व्रत रखने वाली महिलाएं घर पर गुड़ की खीर का प्रसाद बनाती है और रात में ग्रहण करती हैं जिसके बाद इसे परिवार में प्रसाद के रूप में बांटा जाता है। इसके बाद से लगातार 36 घंटे का व्रत शुरू किया जाता है।

30 अक्टूबर को होगा छठ पूजा का पहला अर्घ्य

छठ पूजा के तीसरे दिन सूर्यास्त के समय डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। व्रत रखने वाली महिला और पुरुष नदी, तालाब या फिर घर में पानी के भीतर खड़े होकर अर्घ्य देते हैं। सूर्यास्त का समय शाम 5 बजकर 37 मिनट होगा। 

31 अक्टूबर को होगा सुबह वाला अर्घ्य

चौथे दिन व्रत रखने वाले पुरूष या महिला पानी में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य देते है। इसके बाद छठ पूजा का समापन कर दिया जाता है फिर व्रत का पारण किया जाता है। सूर्योदय का समय सुबह 6 बजकर 31 मिनट पर होगा।पारण में व्रत रखने वाली महिलाएं और पुरुष पूजा अर्चना के बाद पूरे विधि-विधान के साथ अपना व्रत खोलेंगे।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।