Chaitra Mahine 2025: इन गलतियों से बचें, वरना मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज

Chaitra Mahine 2025 Me Kya Nahi Karna Chahiye: चैत्र का महीना 14 मार्च 2025 से शुरू हो चुका है। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह साल का पहला महीना होता है, जो अपने आप में खास महत्व रखता है। इस महीने में होली, चैत्र नवरात्रि, शीतला अष्टमी, रंग पंचमी और पापमोचिनी एकादशी जैसे कई बड़े व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं।
साथ ही, यह समय भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा के लिए बेहद शुभ माना जाता है। चैत्र महीने के साथ ही वसंत ऋतु अलविदा कहती है और गर्मियों का आगाज होता है। आइए जानते हैं कि इस महीने में क्या करना चाहिए और किन बातों से बचना जरूरी है, ताकि मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे।
Chaitra Mahine 2025: चैत्र मास में भूलकर भी न करें ये काम
इस पवित्र महीने में कुछ चीजों से परहेज करना बेहद जरूरी है। तामसिक भोजन जैसे मांस-मछली से दूर रहें, क्योंकि यह नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देता है। गुड़ का सेवन भी इस दौरान न करें, क्योंकि मान्यता है कि यह माता लक्ष्मी को नाराज कर सकता है।
प्याज और लहसुन से बनी चीजों से भी दूरी बनाएं। बाल या नाखून काटने से बचें, क्योंकि ऐसा करना अशुभ माना जाता है। किसी से झगड़ा या बहस में न पड़ें और नशे जैसी बुरी आदतों से खुद को दूर रखें। साथ ही, चमड़े की चीजों का प्रयोग भी न करें, ताकि सकारात्मकता बनी रहे।
चैत्र मास में करें ये शुभ कार्य
चैत्र महीने में सूर्यदेव की पूजा का विशेष महत्व है। सुबह सूर्य को जल और अर्घ्य अर्पित करें। ऐसा करने से सेहत अच्छी रहती है और बीमारियां दूर होती हैं। मां दुर्गा के साथ-साथ भगवान विष्णु की आराधना भी इस महीने में फलदायी होती है। खास तौर पर भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार की पूजा करें। मान्यता है कि इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन-समृद्धि बनी रहती है। ये छोटे-छोटे उपाय आपकी जिंदगी में सुख और शांति ला सकते हैं।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आपHaryanaNewsPostकेGoogle Newsपेज औरTwitterपेज से जुड़ें और फॉलो करें।