ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Bigg Boss 19: अशनूर पर भड़के अमाल, रोहन मेहरा ने लगाई फटकार!

On: September 24, 2025 2:15 PM
Follow Us:
Bigg Boss 19: अशनूर पर भड़के अमाल, रोहन मेहरा ने लगाई फटकार!
Join WhatsApp Group

Bigg Boss 19 update news: बिग बॉस 19 का घर हर दिन नए ड्रामे की वजह से सुर्खियों में है। इस बार म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक अपने बयानों की वजह से चर्चा में हैं, लेकिन गलत कारणों से। पहले गौहर खान ने उन्हें आवेज दरबार पर भद्दी टिप्पणी के लिए लताड़ा था, और अब अशनूर कौर के बारे में उनकी बातों पर बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट रोहन मेहरा का गुस्सा फूट पड़ा है। नॉमिनेशन टास्क के दौरान अमाल और शहबाज ने अशनूर पर अभिषेक बजाज का इस्तेमाल करने का इल्जाम लगाया, जिसने घर में हंगामा मचा दिया।

Bigg Boss 19: नॉमिनेशन टास्क में मचा बवाल

लेटेस्ट एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क के लिए घरवालों को दो टीमों में बांटा गया था। एक तरफ थी प्रणित मोरे की टीम और दूसरी तरफ शहबाज बदेशा की। टास्क में दोनों टीमों को घरवालों पर कमेंट्री करनी थी, और जो बेहतर कमेंट्री करेगा, उसे नॉमिनेशन से बचा लिया जाएगा। इस दौरान शहबाज और अमाल ने अशनूर को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि अशनूर अपने फायदे के लिए अभिषेक बजाज का इस्तेमाल कर रही हैं।

ज़ी टीवी शो 'जाने अनजाने हम मिले' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द
ज़ी टीवी शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

अशनूर पर शहबाज और अमाल का तंज

शहबाज और अमाल ने अशनूर का मजाक उड़ाते हुए कहा, “ये दोनों नकली प्यार दिखाने वाले लोग हैं। अभिषेक को तो पता ही नहीं कि अशनूर उसे इस्तेमाल कर रही है।” शहबाज ने ताना मारा, “मैं तो तुझे इस्तेमाल करूंगी, देखते हैं आगे क्या होता है। मन में तो यही है कि तुझे खा जाऊं और बाहर भेज दूं।” अमाल ने अशनूर की एक्टिंग का मजाक उड़ाते हुए कहा, “मुझे कुछ समझ नहीं आता, मैं गधी हूं। सलमान सर के सामने भी मैं गधी बनने का नाटक करती थी।” सिक्रेट रूम से अशनूर को देख रही नेहा चुडासमा ने भी तंज कसा, “अशनूर को बाहर भेजो, उसे कोई काम नहीं सिवाय किसी की बीवी बनने के।”

अमेरिका पहुंचा ज़ी टीवी का शो 'लक्ष्मी निवास', महिला सशक्तिकरण की बैठकों में दिखाई गई कहानी
अमेरिका पहुंचा ज़ी टीवी का शो ‘लक्ष्मी निवास’, महिला सशक्तिकरण की बैठकों में दिखाई गई कहानी

रोहन मेहरा का गुस्सा फूटा

अशनूर पर की गई इन टिप्पणियों से रोहन मेहरा का खून खौल उठा। रोहन, जो टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में अशनूर के ऑन-स्क्रीन भाई बने थे, ने सोशल मीडिया पर शो की एक क्लिप शेयर करते हुए लिखा, “लोगों को मेरी बहन अशनूर के बारे में बात करते देख मेरा खून खौलता है। वह समझदार, दयालु और सबका सम्मान करने वाली है, लेकिन ये लोग उस सम्मान के लायक नहीं। ये एक गेम शो है, अशनूर, तैयार हो जाओ, इनका सामना करो और इन्हें इनकी जगह दिखाओ। काश मैं तुम्हारे साथ होता।” अशनूर और रोहन असल जिंदगी में भी भाई-बहन जैसा रिश्ता साझा करते हैं।

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ज़ी टीवी शो 'जाने अनजाने हम मिले' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

ज़ी टीवी शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

वसुधा सीरियल ट्विस्ट: अब घर-घर अचार बेचेगी वसुधा, एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर ने आर्थिक आजादी पर कही बड़ी बात

वसुधा सीरियल ट्विस्ट: अब घर-घर अचार बेचेगी वसुधा, एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर ने आर्थिक आजादी पर कही बड़ी बात

अमेरिका पहुंचा ज़ी टीवी का शो 'लक्ष्मी निवास', महिला सशक्तिकरण की बैठकों में दिखाई गई कहानी

अमेरिका पहुंचा ज़ी टीवी का शो ‘लक्ष्मी निवास’, महिला सशक्तिकरण की बैठकों में दिखाई गई कहानी

बदल जाएगा टीवी का सबसे बड़ा प्राइम टाइम, ज़ी टीवी के नए जज़्बाती सीरियल 'तू ही रे दिल में' की कहानी आई सामने

बदल जाएगा टीवी का सबसे बड़ा प्राइम टाइम, ज़ी टीवी के नए जज़्बाती सीरियल ‘तू ही रे दिल में’ की कहानी आई सामने

सलमान खान के शो 'Bigg Boss 20' का मास्टरप्लान लीक, 8 नए चेहरों को टक्कर देंगे पुराने सीजन के ये धुरंधर | bigg-boss-20-contestants-list-new-format-salman-khan-show-update

सलमान खान के शो ‘Bigg Boss 20’ का मास्टरप्लान लीक, 8 नए चेहरों को टक्कर देंगे पुराने सीजन के ये धुरंधर

TRP रेटिंग में छाने वाले 'जगद्धात्री' सीरियल का नया रिकॉर्ड, अब 2000 एपिसोड पर है मेकर्स की नजर

TRP रेटिंग में छाने वाले ‘जगद्धात्री’ सीरियल का नया रिकॉर्ड, अब 2000 एपिसोड पर है मेकर्स की नजर

Leave a Comment