ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

बिग बॉस 19: Amaal Mallik ने खोली Abhishek Bajaj की सच्चाई, हेटर्स पर साधा निशाना!

On: अक्टूबर 4, 2025 5:00 अपराह्न
Follow Us:
बिग बॉस 19: Amaal Mallik ने खोली Abhishek Bajaj की सच्चाई, हेटर्स पर साधा निशाना!
Join WhatsApp Group

Bigg Boss 19 Amaal Mallik news: बिग बॉस 19 में हुए कैप्टेंसी टास्क के दौरान अमाल मलिक और अभिषेक बजाज के बीच जबरदस्त झगड़ा हो गया। इस झगड़े ने घर को दो हिस्सों में बांट दिया। अब अमाल मलिक की टीम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इस पूरे मामले की सच्चाई सामने लाई है और हेटर्स को करारा जवाब दिया है।

Amaal Mallik की टीम ने खोली कुनिका की चाल

अमाल मलिक की टीम ने एक्स (पहले ट्विटर) पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें अभिषेक और अमाल के बीच हुए झगड़े की पूरी सच्चाई दिखाई गई है। वीडियो में ये भी साफ हुआ कि कैसे कुनिका सदानंद ने अमाल के शब्दों को तोड़-मरोड़कर अभिषेक को भड़काया और आग में घी डालने का काम किया। अमाल की टीम ने इस पोस्ट के साथ लिखा, “ये वीडियो सिर्फ अमाल की सच्चाई सामने लाने के लिए नहीं है। ये उन तमाम हेटर्स को जवाब है, जिन्होंने बिना देखे जजमेंट किया, शब्दों को तोड़ा-मरोड़ा और कुछ लाइक्स के लिए अमाल को बदनाम करने की कोशिश की।”

Abhishek Bajaj से कैसे शुरू हुआ झगड़ा?

झगड़ा तब शुरू हुआ जब कैप्टेंसी टास्क के दौरान अमाल मलिक ने अशनूर कौर के लिए कहा कि “वो भोकती है।” इस बात पर अभिषेक बजाज ने अशनूर का पक्ष लेते हुए अमाल से भिड़ंत कर ली। दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि मामला लगभग हाथापाई तक पहुंच गया। घर दो गुटों में बंट गया—एक तरफ अशनूर, अभिषेक और कुनिका थे, तो दूसरी तरफ अमाल, फरहाना भट्ट और बसीर अली।

पाई-पाई जोड़कर खोला था कैफे, चोर ले गया कैश काउंटर, छलका अर्चना गौतम का दर्द | bigg-boss-fame-archana-gautam-mumbai-cafe-robbed-cctv-footage-fir
पाई-पाई जोड़कर खोला था कैफे, चोर ले गया कैश काउंटर, छलका अर्चना गौतम का दर्द

बिग बॉस ने लगाई फटकार

जैसे-जैसे तनाव बढ़ा, कुछ हाउसमेट्स ने टास्क जारी रखने से मना कर दिया और बिग बॉस से फुटेज दिखाने की मांग की। अमाल ने भी गुस्से में बिग बॉस और सलमान खान का नाम लेते हुए अपनी बात रखी और किसी भी गलती से इनकार किया। आखिरकार, बिग बॉस को बीच में आना पड़ा। उन्होंने सभी कंटेस्टेंट्स को फटकार लगाई और कैप्टेंसी टास्क रद्द कर दिया। फरहाना भट्ट अगले हफ्ते तक कैप्टन बनी रहेंगी।

ज़ी टीवी शो 'जाने अनजाने हम मिले' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द
ज़ी टीवी शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment