Bigg Boss 19 Controversy: रियलिटी शो बिग बॉस 19 के घर में दिन पर दिन ड्रामा बढ़ता ही जा रहा है। बीते एपिसोड में शहबाज की हरकतों पर कुनिका सदानंद भड़क गईं। इसके बाद घर में दोनों की ऐसी जंग छिड़ी की सभी कंटेस्टेंट के बीच माहौल गरम देखा गया। आइए जानते हैं कि आखिर क्या था पूरा मामला और क्यों छिड़ी ये जंग?
अंडरवियर पर भड़की जंग
बिग बॉस 19 के घर में अपनी कॉमेडी अंदाज में सभी को हंसाने वाले शहबाज की अंडरवियर को लेकर कुनिका के साथ जंग छिड़ गई है।
बीते एपिसोड में शहबाज घर में सिर्फ अंडरवियर पहनकर घूमते दिखाई दिए। इसके साथ ही वह ऐसी ही हालत में अपने कपड़े बदलने लगे। उनकी इस हरकत को कुछ घरवाले हंसी में टाल दिया।
कुनिका का गुस्सा फूटा
घर की सबसे सीनियर मेंबर कुनिका सदानंद उनकी इस हरकत को देखकर गुस्से में आ गईं। उन्होंने शहबाज से कहा कि जब औरतें बैठी होती हैं तो अंदर जाकर चेंज करें।
Girls taking a stand against Kunicka for our boieeee #ShehbazBadesha ♥️🔥
Their friendship > Fake muddas 🧿♥️#TanyaMittal #FarhanaBhatt #BiggBoss19 #BB19 #BiggBoss19OnJioHotstar pic.twitter.com/uDsiSvdwhd
— Ruhanika🇮🇳 (@RuhaniPatel08) September 30, 2025
कुनिका के सवाल उठाने पर शहबाज ने भी पलटकर जवाब दिया। इस पर शहबाज को गुस्सा आता है तो वह बोलते हैं कि मैं नंगा नहीं था तो इससे क्या दिक्कत है।
वैक्सिंग पर भी सवाल
इसके बाद शहबाज ने कुनिका द्वारा वैक्स करने पर भी सवाल उठाए। इस पर कुनिका ने कहा, हम कहां जाकर वैक्स करें। बाथरूम एरिया में कोई था नहीं इसलिए मैं वैक्स कर रही थी, लेकिन तुम्हारा अंडरवियर था।
Bigg Boss 19 Controversy: शहबाज का मजाकिया अंदाज
शहबाज काफी भड़के हुए होते है, फिर वह गार्डन एरिया में जाकर सभी से मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि इतना महंगा अंडरवियर लेकर आया हूं। टीवी पर नहीं दिखाएंगे तो कहां दिखाऊंगा।
इसके साथ ही शहबाज घर की कई लड़कियों को लेकर कुनिका के पास जाते हैं और उनसे पूछते हैं कि उनके द्वारा अंडरवियर में कपड़े बदलने से किसे दिक्कत है।













