Ashnoor Kaur Bigg Boss 19 contestants: बिग बॉस 19 के घर में इस बार भी एक नई जोड़ी सुर्खियां बटोर रही है। ये जोड़ी है अशनूर कौर और अभिषेक बजाज की। हालांकि दोनों ने साफ कर दिया है कि वे सिर्फ दोस्त हैं, लेकिन घरवाले उनकी केमिस्ट्री को देखकर बार-बार उन्हें छेड़ने से नहीं चूकते। आइए जानते हैं, कैसे घरवाले इन दोनों के लिए कपिड बनने की कोशिश कर रहे हैं।
Ashnoor Kaur और Abhishek Bajaj की उम्र का अंतर
अशनूर कौर 21 साल की जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने बचपन से ही इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है। दूसरी ओर, अभिषेक बजाज 34 साल के हैं और शोबिज की दुनिया में एक दशक से ज्यादा समय बिता चुके हैं। दोनों के बीच करीब 13 साल का उम्र का अंतर है, लेकिन उनकी दोस्ती और अशनूर की परिपक्वता को देखकर ये अंतर कोई मायने नहीं रखता। घरवाले उनकी बॉन्डिंग को देखकर बार-बार उन्हें कपल बनाने की कोशिश में जुटे हैं।
कुनिका की भूमिका
हाल ही में लाइव स्ट्रीम के दौरान घर में हल्का-फुल्का माहौल बना। कुनिका सदानंद ने अशनूर और अभिषेक को छेड़ने का मौका नहीं छोड़ा। एक बातचीत के दौरान कुनिका ने मजाक में कहा कि अशनूर को सिर्फ वही चीजें पसंद हैं, जो उन्हें और खूबसूरत बनाएं। इस पर अभिषेक ने हंसते हुए कहा, “मुझे ऐसा नहीं लगता।” अशनूर ने भी पलटवार करते हुए अभिषेक को “कूल बनने की कोशिश” करने वाला कहा। कुनिका ने मौके का फायदा उठाते हुए चुटकी ली, “अभिषेक, तुम झूठ बोल रहे हो, तुम तो अशनूर से नजरें नहीं हटा पाते!” गौरव ने भी इसमें मजा जोड़ा और पिछले दिन की उनकी तकिया फाइट का जिक्र कर दोनों को और छेड़ा।
नेहल और बसीर ने भी कसर नहीं छोड़ी
इससे पहले नेहल चुदासमा और बसीर अली ने भी अशनूर और अभिषेक को जोड़ने की कोशिश की। बसीर ने अशनूर से सीधे पूछा कि क्या वो कभी रिलेशनशिप में रही हैं। अशनूर ने जवाब दिया, “नहीं।” इस पर नेहल ने सुझाव दिया कि अभिषेक उनका पहला पार्टनर हो सकता है। लेकिन अशनूर ने इसे नकारते हुए कहा, “नहीं, वो वाइब नहीं है, मेरी बेस्ट फ्रेंड वाली वाइब है उनके साथ।” नेहल ने फिर भी कोशिश की और कहा कि दोनों बेस्ट फ्रेंड्स के साथ-साथ कुछ और भी हो सकते हैं। लेकिन अशनूर ने साफ कहा, “मेरा मानना है कि बेस्ट फ्रेंड्स और बॉयफ्रेंड अलग-अलग होने चाहिए।” जब नेहल ने अभिषेक से उनकी बॉन्डिंग के बारे में पूछा, तो उन्होंने भी यही कहा, “हम बेस्ट फ्रेंड्स हैं।”












