ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल पर बॉडी शेमिंग का सिर्फ इल्जाम? बंदगी कालरा ने तोड़ा चुप्पी

On: नवम्बर 20, 2025 6:50 पूर्वाह्न
Follow Us:
Bigg Boss 19: तान्या मित्तल पर बॉडी शेमिंग का सिर्फ इल्जाम? बंदगी कालरा ने तोड़ा चुप्पी
Join WhatsApp Group

Bigg Boss 19: कलर्स टीवी का फेमस रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में आए दिन कंटेस्टेंट की अग्नि परीक्षा ली जा रही है। नए टास्क और ट्विस्ट से मेकर्स दर्शकों का मनोरंजन करने में इन दिनों व्यस्त है। शो में इंटरनेट स्टार, मोटिवेशनल स्पीकर और एंटरप्रेन्योर तान्या मित्तल नजर आ रही हैं जो अक्सर सुर्खियों में रहती हैं।

बीते एपिसोड में फैमली वीक के तहत अशनूर कौर के पिता ने एंट्री ली थी। इस दौरान तान्या मित्तल ने हाथजोड़कर अशनूर के पिता से माफी मांगी क्यूंकी उसने उनकी बेटी की बॉडी शेमिंग की थी। हालांकि अशनूर के पिता ने तान्या को माफ करने से मना कर दिया था। अब इस पूरे सीन को देख शो ‘बिग बॉस 11’ फ़ेम और एक्ट्रेस बंदगी कालरा का गुस्सा फूटा।

क्या बिग बॉस 20 में होगी शगुन शर्मा की वाइल्डकार्ड एंट्री? अभिनेत्री ने दिया दो टूक जवाब | shagun-sharma-clarifies-stand-on-bigg-boss-20-wildcard-entry
क्या बिग बॉस 20 में होगी शगुन शर्मा की वाइल्डकार्ड एंट्री? अभिनेत्री ने दिया दो टूक जवाब

Bigg Boss 19

रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ (Bigg Boss 19) में तान्या मित्तल (Tanya Mittal) के सपोर्ट उतर बंदगी कालरा (Bandgee Kallra) लिखती हैं, ‘अशनूर कौर की बॉडी शेमिंग सबसे ज़्यादा बेकार नीलम गिरी ने की थी, लेकिन दुख की बात है कि उसका कोई ज़िक्र नहीं हुआ।

ऊपर से कुनिका सदानंद जी ने भी उसके लिए अपमानजनक शब्द कहे, लेकिन सिर्फ़ तान्या को दोषी ठहराया गया और फ़ोकस किया गया! बिग बॉस 19 ये अनफ़ेयर!’ दरअसल घर में तान्या मित्तल और नीलम गिरी ने मिलकर अशनूर कौर के वजन का मजाक उड़ाया था। फुग्गे, डायनासोर जैसे कई अपशब्द अशनूर के लिए इस्तेमाल किए थे। वीकेंड का वार एपिसोड में नीलम के साथ-साथ तान्या को सलमान खान ने खूब झाड़ा था। सिर्फ भाईजान नहीं कई टीवी स्टार्स ने नीलम और तान्या की इस हरकत को शर्मनाक कहा था।

पाई-पाई जोड़कर खोला था कैफे, चोर ले गया कैश काउंटर, छलका अर्चना गौतम का दर्द | bigg-boss-fame-archana-gautam-mumbai-cafe-robbed-cctv-footage-fir
पाई-पाई जोड़कर खोला था कैफे, चोर ले गया कैश काउंटर, छलका अर्चना गौतम का दर्द

हालांकि कल के एपिसोड में तान्या मित्तल ने खासकर अशनूर कौर के पिता के लिए खीर बनाई थी ताकि वो उसे माफ कर दें। बात करें शो के ग्रैंड फिनाले की तो ये 7 दिसंबर को हो सकता है , ऐसा रुमर्स का मानना है। वहीं घर से इस हफ्ते बेघर होने के लिए शहबाज बडेशा को छोड़ बाकी सभी नॉमिनेशन के गड्डे में फंसे हुए हैं। देखना दिलचस्प होगा की इस हफ्ते कौन घर और किसका ट्रॉफी जीतने का सपना हमेशा के लिए टूट जाएगा।

ज़ी टीवी शो 'जाने अनजाने हम मिले' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द
ज़ी टीवी शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment