ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Bigg Boss 19 Weekend: रोहित शेट्टी ने बिग बॉस हाउस में मचाया बवाल! देखें धमाकेदार अपडेट्स!

On: November 19, 2025 3:24 PM
Follow Us:
Bigg Boss 19 Weekend: रोहित शेट्टी ने बिग बॉस हाउस में मचाया बवाल! देखें धमाकेदार अपडेट्स!
Join WhatsApp Group

Bigg Boss 19 Weekend Rohit Shetty updates: मुंबई। बॉलीवुड के एक्शन किंग सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों के साथ-साथ टीवी शो बिग बॉस 19 को लेकर सुर्खियों में हैं। सलमान के इस शो से एक के बाद एक धमाकेदार अपडेट्स आते रहते हैं।

लेकिन इस बार वीकेंड का वॉर एपिसोड में कुछ खास देखने को मिला। सलमान खान की जगह खतरों के खिलाड़ी होस्ट रोहित शेट्टी ने होस्टिंग संभाली और अमाल मलिक, शहबाज बदेशा की जमकर क्लास लगा दी। रोहित ने एक ही एपिसोड में हाउस में तहलका मचा दिया। तो चलिए जानते हैं इस बार वीकेंड का वॉर एपिसोड में क्या-क्या धमाल हुआ।

रोहित शेट्टी ने लगाई क्लास Bigg Boss 19 Weekend

रोहित ने कुनिका सदानंद से पूछा कि वो क्यों जीतेगी, तो कुनिका बोली कि वो जेन-जेड के साथ को-एक्जिस्ट कर रही है। वहीं फरहाना बोली कि वो जीतने की हकदार है क्योंकि वो रीयल है और अकेले खेल रही है।

वर्ल्ड डांस डे 2026: पर्दे की 'स्नेहा' और 'रीत' ने बताया क्यों जरूरी है जिंदगी में थिरकना
वर्ल्ड डांस डे 2026: पर्दे की ‘स्नेहा’ और ‘रीत’ ने बताया क्यों जरूरी है जिंदगी में थिरकना

रोहित ने मालती की तारीफ की कि कभी-कभी वो सबसे सेंसिबल रहती है और दिल को छूने वाली बातें कहती है। फिर रोहित ने प्रणीत से पूछा कि उन्होंने अभिषेक की जगह अशनूर कौर को क्यों चुना, तो प्रणीत मोरे ने शो में सेंसिबल रहने के पॉइंट्स बताए। रोहित ने अशनूर कौर को गौरव का ‘प्यादा’ कहा और बोला कि अपना गेम खेलो, थोड़ा डिस्टेंस रखो।

गौरव पर लगे आरोप

रोहित शेट्टी जब गौरव और उसकी कप्तानी की बात कर रहे थे, तभी अमाल बोला कि गौरव भले सुपरस्टार हो लेकिन अपनी पर्सनैलिटी और गुड गाय इमेज का दिखावा करता है। इसपर कुनिका और फरहाना ने कहा कि गौरव नैरेटिव सेट करता है और उसका ग्रुप फॉलो करता है।

अमाल और गौरव अपने-अपने पॉइंट्स पर सीरियस बहस में पड़ गए। रोहित ने बाद में प्रणीत और अशनूर को गौरव के साथ क्लोजनेस पर वॉर्निंग दी।

Ganga Mai Ki Betiyan: सिद्धू और स्नेहा की जुदाई ने दर्शकों को रुलाया, शीज़ान खान हुए भावुक
Ganga Mai Ki Betiyan: सिद्धू और स्नेहा की जुदाई ने दर्शकों को रुलाया, शीज़ान खान हुए भावुक

रोहित ने अमाल को बायस इल्जाम पर कही ये बात

रोहित ने पूछा कि अमाल मलिक और शहबाज ने बिग बॉस टीम को बायस क्यों कहा। बोले कि हर कंटेस्टेंट के फैंस यही कहते हैं और शो को उनकी ओपिनियन से फर्क नहीं पड़ता। ये भी पूछा कि मृदुल ज्यादा पॉपुलर था फिर भी बाहर हो गया, तो टीम ने ऐसा क्यों किया। रोहित बोले, ‘अमाल, आप गलत कर रहे हो’।

फरहाना को भी बोला कि उसकी गंदी लैंग्वेज किसी और को जीतने न दे। रोहित ने पूछा क्या हाउस को लगता है गौरव एक किरदार को निभा रहा है, अमाल ने बोला हां। जैसे ही अमाल कहने लगा कि गौरव इमेज-कॉन्शस है, रोहित बोले कि वो नेपोटिज्म जैसे पर्सनल फाइट में नहीं पड़ना चाहते, जेनुइन ओपिनियन चाहिए। अमाल को बोला कि शो को बार-बार डिसरिस्पेक्ट मत करो।

रोहित ने कुनिका सदानंद को लताड़ा

रोहित शेट्टी अंत में कुनिका सदानंद को मालती को लेस्बियन कहने और उसके सेक्शुअल ओरिएंटेशन पर बात करने के लिए फटकार लगाई। डायरेक्टर बोले कि सीनियर इंसान के लिए किसी और औरत के बारे में ऐसा बोलना अच्छा नहीं लगता।

सोनी पल पर लौटा 'संकट मोचन हनुमान', फिर दिखेगा बजरंगबली का दिव्य सुपरहीरो अवतार
सोनी पल पर लौटा ‘संकट मोचन हनुमान’, फिर दिखेगा बजरंगबली का दिव्य सुपरहीरो अवतार

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment