ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Bigg Boss 19 में बवाल! मालती चाहर को बताया ‘लेस्बियन दर्शक भड़क गए – ट्रोलिंग की बौछार

On: नवम्बर 16, 2025 8:55 पूर्वाह्न
Follow Us:
Bigg Boss 19 में बवाल! मालती चाहर को बताया 'लेस्बियन दर्शक भड़क गए – ट्रोलिंग की बौछार
Join WhatsApp Group

Bigg Boss 19 Malti Chahar: टीवी का सबसे हॉट शो ‘बिग बॉस 19’ ने छोटे पर्दे पर तहलका मचा रखा है। कंटेस्टेंट्स रोजाना अपनी गेम स्ट्रैटेजी और झगड़ों से हेडलाइंस बनाते रहते हैं। एक-दूसरे पर तीखे कमेंट्स और बहसें तो शो का हिस्सा हैं, लेकिन कई बार ये हद पार कर जाते हैं।

‘बिग बॉस 19’ में ऐसा ही कुछ कुनिका सदानंद ने कर दिया है, जिसके चलते वो बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं। कुनिका ने नेशनल टीवी पर मालती चाहर को ‘लेस्बियन’ कह दिया, जिससे दर्शकों का गुस्सा फूट पड़ा। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें लताड़ रहे हैं और माफी की डिमांड कर रहे हैं।

क्या बिग बॉस 20 में होगी शगुन शर्मा की वाइल्डकार्ड एंट्री? अभिनेत्री ने दिया दो टूक जवाब | shagun-sharma-clarifies-stand-on-bigg-boss-20-wildcard-entry
क्या बिग बॉस 20 में होगी शगुन शर्मा की वाइल्डकार्ड एंट्री? अभिनेत्री ने दिया दो टूक जवाब

Bigg Boss 19

‘बिग बॉस 19’ का ये वायरल क्लिप तेजी से सोशल मीडिया पर फैल रहा है। कुनिका सदानंद तान्या मित्तल से कहती नजर आईं कि उन्हें लगता है मालती चाहर लेस्बियन हैं। जब तान्या ने पूछा ‘क्यों?’, तो बॉलीवुड एक्ट्रेस ने कहा कि घर में मालती के एक्शन देखकर लगता है। ‘बिग बॉस 19’ में कुनिका की इस बयानबाजी पर दर्शकों ने जोरदार रिएक्शन दिया। लोग कह रहे हैं कि ये न सिर्फ गलत है, बल्कि किसी की प्राइवेसी पर हमला है।

दर्शकों का गुस्सा फूटा, सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग की बाढ़

कुनिका सदानंद को क्लास लगाते हुए एक यूजर ने लिखा, “ये बहुत घटिया था। शर्म आनी चाहिए आपको कुनिका आंटी, मैं मालती की फैन नहीं हूं और मुझे परवाह भी नहीं है कि वो कौन है। कलर्स और बिग बॉस को उसकी गरिमा के बारे में और उसके भाई की छवि के बारे में सोचना चाहिए। 900 चूहा खाकर कुनिका आंटी हज को चली हैं।”

पाई-पाई जोड़कर खोला था कैफे, चोर ले गया कैश काउंटर, छलका अर्चना गौतम का दर्द | bigg-boss-fame-archana-gautam-mumbai-cafe-robbed-cctv-footage-fir
पाई-पाई जोड़कर खोला था कैफे, चोर ले गया कैश काउंटर, छलका अर्चना गौतम का दर्द

दूसरे यूजर ने लिखा, “कुनिका सदानंद मालती चाहर की सेक्शुअलिटी के बारे में नेशनल टीवी पर बात कर रही हैं, जो कि ठीक नहीं है। आप किसी को ऐसे टीवी पर नहीं बोल सकतीं। उन्होंने खुद कई बार महिला सशक्तिकरण के बारे में बात किया है और फिर अब खुद ही मालती को लेस्बियन कह रही हैं।”

नाराजगी यहीं नहीं रुकी। तीसरे यूजर ने लिखा, “मालती चाहर टॉम बॉय लड़की है और वह पहले लड़कों की तरह बाल भी रखती थी, लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि वो लेस्बियन है। कुनिका सदानंद ने गलत आरोप लगाए हैं किसी की सेक्शुअलिटी पर, उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।”

ज़ी टीवी शो 'जाने अनजाने हम मिले' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द
ज़ी टीवी शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment