ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Bigg Boss 19 Malti Amaal Fight: मालती का धमाका! अमाल की हेकड़ी तोड़ी, पहली मुलाकात

On: नवम्बर 3, 2025 6:50 पूर्वाह्न
Follow Us:
Bigg Boss 19 Malti Amaal Fight: मालती का धमाका! अमाल की हेकड़ी तोड़ी, पहली मुलाकात
Join WhatsApp Group

Bigg Boss 19 Malti Chahar vs Amaal Mallik: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ दिन-ब-दिन और मजेदार होता जा रहा है। पिछले हफ्ते घर से प्रणित मोरे बेघर हुए, लेकिन कम वोट्स की वजह से नहीं बल्कि बीमारी के चलते। वहीं अब आज घर में होने वाले कलह का प्रोमो मेकर्स ने रिलीज कर दिया। आज के एपिसोड में मालती चाहर और अमाल मलिक एक-दूसरे से फिर भिड़ेंगे, जिसका प्रोमो देखिए इस रिपोर्ट में।

Bigg Boss 19 Malti

रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ (Bigg Boss 19) के प्रोमो की शुरुआत अमाल मलिक (Amaal Mallik) से हुई, जो कहते हैं, ‘मालती जी एक बार फिर मंडली बिठाकर हमारे बारे में बात कर रही हो, तुम दुनिया को दिखाना चाह रही हो मैं बेवकूफ हूं?’ इस बीच शहबाज की आवाज आई जो कहते हैं कि वो बात बताना अमाल ने जो कही थी।

क्या बिग बॉस 20 में होगी शगुन शर्मा की वाइल्डकार्ड एंट्री? अभिनेत्री ने दिया दो टूक जवाब | shagun-sharma-clarifies-stand-on-bigg-boss-20-wildcard-entry
क्या बिग बॉस 20 में होगी शगुन शर्मा की वाइल्डकार्ड एंट्री? अभिनेत्री ने दिया दो टूक जवाब

चार गाने सुनाए

जवाब में तान्या कहती हैं, ‘एक बार मिला है 5 मिनट बस।’ ये सुन मालती चाहर गुस्से में कहती हैं कि चार गाने सुनाए हैं उसने मुझे मिलकर। बोलूं मैं क्या पूरा क्योंकि मेरे पापा तक को पता है कब मिले और कहां। तू कैमरे में कैसे झूठ बोल सकता है ये बात मैं कैमरे के आगे प्रूफ कर सकती हूं। मालती के इस खुलासे से अमाल मलिक के चेहरे का रंग उड़ जाता है और अन्य घरवाले इनकी लड़ाई को कान लगाकर बाहर सुन रहे होंगे।

Malti Chahar

इस प्रोमो को देखने के बाद मालती चाहर (Malti Chahar) और अमाल की पहली मुलाकात को लेकर हो रही लड़ाई पर सवाल उठा रहे हैं। फैंस को ऐसा लगा प्रोमो देखकर कि कहीं घर में आने से पहले मालती और अमाल के बीच कुछ रिश्ता तो नहीं रहा? ऐसे तरह-तरह के सवाल लोगों के मन में उठे जो सोशल मीडिया पर जाहिर कर डाले।

पाई-पाई जोड़कर खोला था कैफे, चोर ले गया कैश काउंटर, छलका अर्चना गौतम का दर्द | bigg-boss-fame-archana-gautam-mumbai-cafe-robbed-cctv-footage-fir
पाई-पाई जोड़कर खोला था कैफे, चोर ले गया कैश काउंटर, छलका अर्चना गौतम का दर्द

जैसा कि आपको मालूम है मालती चाहर और अमाल मलिक एक-दूसरे को पहले से जानते हैं। इन दोनों के बीच एक रोमांस की स्पार्क देखने को भी मिला था लेकिन पिछले हफ्ते तान्या मित्तल ने अमाल और मालती के बीच आग लगाई। उसके बाद से ही दोनों के बीच रोमांस का रिश्ता अब दुश्मनी का बदल चुका है।

ज़ी टीवी शो 'जाने अनजाने हम मिले' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द
ज़ी टीवी शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment