ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Bigg Boss 19 Nomination: 8 कंटेस्टेंट नॉमिनेट, कौन होगा घर से बाहर?

On: सितम्बर 30, 2025 7:38 अपराह्न
Follow Us:
Bigg Boss 19 Nomination: 8 कंटेस्टेंट नॉमिनेट, कौन होगा घर से बाहर?
Join WhatsApp Group

Bigg Boss 19 Nomination: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ अपने छठे हफ्ते में पहुंच चुका है और हर बार की तरह इस बार भी नॉमिनेशन टास्क ने घर में हंगामा मचा दिया। शो की शुरुआत में 17 कंटेस्टेंट्स थे, लेकिन अब सिर्फ 15 बचे हैं। अब तक नगमा मिराजकर, नटालिया और आवेज दरबार शो से बाहर हो चुके हैं। पांच हफ्तों की लड़ाई-झगड़ों के बाद छठे हफ्ते का नॉमिनेशन टास्क खेला गया, जिसमें पूरे 8 कंटेस्टेंट्स पर घर से बेघर होने का खतरा मंडरा रहा है।

फरहाना ने दिखाई कैप्टन की ताकत

बिग बॉस के घर में कैप्टन को हर बार एक खास पावर मिलती है, जो किसी का भी गेम पलट सकती है। इस बार कैप्टन फरहाना भट्ट ने अपनी पावर का इस्तेमाल करते हुए अश्नूर कौर को नॉमिनेशन में डाल दिया। बिग बॉस ने एक अनोखा टास्क रखा, जिसमें एक शिप और मिसाइल का सेटअप था। कंटेस्टेंट्स को शिप पर चढ़कर तेजी से नाम लेकर सामने वाले पर मिसाइल से निशाना लगाना था। फरहाना ने बिना देर किए अश्नूर को नॉमिनेट किया, जिन्हें सिर्फ अमाल मलिक ने वोट दिया। इसके अलावा, बिग बॉस ने सभी को तीन लोगों को नॉमिनेट करने की छूट दी।

क्या बिग बॉस 20 में होगी शगुन शर्मा की वाइल्डकार्ड एंट्री? अभिनेत्री ने दिया दो टूक जवाब | shagun-sharma-clarifies-stand-on-bigg-boss-20-wildcard-entry
क्या बिग बॉस 20 में होगी शगुन शर्मा की वाइल्डकार्ड एंट्री? अभिनेत्री ने दिया दो टूक जवाब

ये 8 कंटेस्टेंट्स खतरे में

इस खास छूट का फायदा उठाते हुए कई कंटेस्टेंट्स ने तीन-तीन लोगों को नॉमिनेट किया। इस हफ्ते नॉमिनेशन में आए कंटेस्टेंट्स में अश्नूर कौर, अमाल मलिक, नेहल चुडासमा, कुनिका सदानंद, नीलम गिरी, प्रणित मोरे, तान्या मित्तल और जेशान कादरी शामिल हैं। फैंस के बीच चर्चा है कि इस बार नीलम गिरी, प्रणित मोरे और अश्नूर कौर के बाहर होने के चांस सबसे ज्यादा हैं, क्योंकि इनका गेम अब तक कुछ खास मजबूत नहीं दिखा है।

Bigg Boss 19 Nomination: कौन होगा घर से बेघर?

इस हफ्ते का नॉमिनेशन टास्क घर में नया ड्रामा लेकर आया है। अब देखना ये है कि इन 8 कंटेस्टेंट्स में से कौन बिग बॉस के घर से बेघर होगा। क्या फरहाना की रणनीति कामयाब होगी या कोई और ट्विस्ट शो में आएगा? फैंस बेसब्री से अगले एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं।

पाई-पाई जोड़कर खोला था कैफे, चोर ले गया कैश काउंटर, छलका अर्चना गौतम का दर्द | bigg-boss-fame-archana-gautam-mumbai-cafe-robbed-cctv-footage-fir
पाई-पाई जोड़कर खोला था कैफे, चोर ले गया कैश काउंटर, छलका अर्चना गौतम का दर्द

ज़ी टीवी शो 'जाने अनजाने हम मिले' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द
ज़ी टीवी शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment