Bigg Boss 19 Rajat Dalal wild card entry: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ अपने ड्रामे, झगड़ों और कॉन्ट्रोवर्सी के साथ दर्शकों को बांधे रख रहा है। हर बार की तरह इस सीजन में भी अनपेक्षित ट्विस्ट्स और वाइल्ड कार्ड एंट्रीज शो को और रोमांचक बना रही हैं। अब खबर आ रही है कि एक नया वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट जल्द ही घर में दस्तक दे सकता है, जो गेम को पूरी तरह पलट सकता है।
रजत दलाल की होगी वापसी?
ताजा चर्चा के मुताबिक, बिग बॉस टाक ने X पर खुलासा किया कि एक पूर्व कंटेस्टेंट जल्द ही ‘बिग बॉस 19’ में वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री ले सकता है। पोस्ट में लिखा गया, “बज: एक एक्स-कंटेस्टेंट जल्द ही बिग बॉस 19 के घर में वाइल्ड कार्ड के रूप में आ सकता है। आजतक के मुताबिक, रजत दलाल से बात की गई है।” रजत दालाल को लेकर ये खबर फैंस के बीच हलचल मचा रही है।
बिग बॉस 18 में रजत का जलवा
रजत दलाल ने ‘बिग बॉस 18’ के फिनाले में तीसरा स्थान हासिल किया था। उनकी एविक्शन ने कई फैंस को निराश किया, जिन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की। बिग बॉस OTT 2 के विनर एल्विश यादव के सपोर्ट के बावजूद रजत टॉप 2 में जगह नहीं बना पाए। अब उनकी ‘बिग बॉस 19’ में संभावित एंट्री की खबर ने फैंस को उत्साहित कर दिया है।
Rajat Dalal wild card entry: बिग बॉस 19 का मौजूदा हाल
‘बिग बॉस 19’ को आप जियोहॉटस्टार पर रात 9 बजे स्ट्रीम कर सकते हैं, जो टीवी पर कलर्स चैनल पर रात 10:30 बजे प्रसारित होता है। इस हफ्ते आवेज दरबार शो से बाहर हो गए। वर्तमान में शो में 14 कंटेस्टेंट्स बचे हैं, जिनमें कुनिका सदानंद, गौरव खन्ना, अश्नूर कौर, तान्या मित्तल और अमाल मलिक जैसे नाम शामिल हैं। नगमा मिराजकर और पोलिश एक्टर नटालिया जानोसजेक पहले डबल एविक्शन में बाहर हो चुके हैं। अब रजत की एंट्री क्या नया ड्रामा लाएगी, ये देखना बाकी है।













