ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

बिग बॉस 19: अमाल मलिक को किसने कहा ‘आई लव यू’? Tanya Mittal हैरान!

On: September 30, 2025 6:20 PM
Follow Us:
बिग बॉस 19: अमाल मलिक को किसने कहा ‘आई लव यू’? Tanya Mittal हैरान!
Join WhatsApp Group

Bigg Boss 19 Tanya Mittal: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ हर दिन नए ड्रामे और ट्विस्ट्स के साथ दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस सीजन में झगड़े तो आम बात हैं, लेकिन अब शो में कुछ रोमांटिक मोमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं। जहां एक तरफ अशनूर कौर और अभिषेक बजाज की जोड़ी फैंस का ध्यान खींच रही है, वहीं दूसरी तरफ अमाल मलिक के साथ दो फीमेल कंटेस्टेंट्स का नाम जुड़ रहा है। तान्या मित्तल और अमाल की केमिस्ट्री को लेकर सोशल मीडिया पर हैशटैग्स वायरल हो रहे हैं। लेकिन अब नीलम गिरी ने अमाल के साथ अपने लव एंगल को और हवा दे दी है।

नीलम का अमाल के साथ फ्लर्ट

नीलम गिरी पहले भी शो में अमाल के साथ मजाक-मस्ती और फ्लर्ट करती दिखी थीं। उस वक्त अमाल ने साफ कर दिया था कि वो बाहर किसी को पसंद करते हैं और उन्हें घर की किसी भी लड़की में दिलचस्पी नहीं है। लेकिन नीलम ने हार नहीं मानी। हाल ही में आए एक प्रोमो वीडियो में नीलम ने नेशनल टीवी पर अमाल को ‘आई लव यू’ कह दिया। उनकी इस हरकत से उनकी बेस्ट फ्रेंड तान्या मित्तल भी दंग रह गईं। प्रोमो में नीलम गार्डन एरिया में अमाल के साथ मस्ती करती दिख रही हैं और खुलकर फ्लर्ट कर रही हैं।

ज़ी टीवी शो 'जाने अनजाने हम मिले' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द
ज़ी टीवी शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

प्यार का इजहार और Tanya Mittal की हैरानी

प्रोमो में नीलम अमाल से अंग्रेजी में कहती हैं, “स्माइल मत करो, मुझे पता है कि तुम मेरे लिए फील करते हो।” अमाल इसे मजाक में टाल देते हैं और हंसने लगते हैं। लेकिन नीलम रुकती नहीं हैं और कहती हैं, “मैं जानती हूं कि तुम्हारी स्माइल के पीछे मैं ही हूं।” इसके बाद वो कहती हैं, “तुम मेरे बहुत अच्छे दोस्त हो। मैंने जो भी कहा, उसके लिए माफी मांगती हूं, लेकिन आई लव यू।” ये कहकर नीलम तान्या के पास भागकर बैठ जाती हैं। सभी हंसने लगते हैं, लेकिन तान्या नीलम का ‘आई लव यू’ सुनकर हैरान रह जाती हैं। अमाल भी मजाक में कहते हैं कि लड़कियां उन्हें छेड़ रही हैं।

फैंस ने शुरू की ट्रोलिंग

नीलम का ये मजेदार अंदाज भले ही फनी लग रहा हो, लेकिन कुछ फैंस का मानना है कि वो शो में लाइमलाइट पाने के लिए जबरदस्ती अमाल के साथ लव एंगल क्रिएट कर रही हैं। नीलम पहले भी कई बार अमाल के साथ अपना नाम जोड़ने की कोशिश करती दिखी हैं। सोशल मीडिया पर कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं और कह रहे हैं कि ये सब सिर्फ पब्लिसिटी के लिए है। अब ये लव एंगल कितना आगे जाता है और नीलम की कोशिशें कितनी कामयाब होती हैं, ये तो आने वाले एपिसोड्स में ही पता चलेगा।

वसुधा सीरियल ट्विस्ट: अब घर-घर अचार बेचेगी वसुधा, एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर ने आर्थिक आजादी पर कही बड़ी बात
वसुधा सीरियल ट्विस्ट: अब घर-घर अचार बेचेगी वसुधा, एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर ने आर्थिक आजादी पर कही बड़ी बात

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ज़ी टीवी शो 'जाने अनजाने हम मिले' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

ज़ी टीवी शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

वसुधा सीरियल ट्विस्ट: अब घर-घर अचार बेचेगी वसुधा, एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर ने आर्थिक आजादी पर कही बड़ी बात

वसुधा सीरियल ट्विस्ट: अब घर-घर अचार बेचेगी वसुधा, एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर ने आर्थिक आजादी पर कही बड़ी बात

अमेरिका पहुंचा ज़ी टीवी का शो 'लक्ष्मी निवास', महिला सशक्तिकरण की बैठकों में दिखाई गई कहानी

अमेरिका पहुंचा ज़ी टीवी का शो ‘लक्ष्मी निवास’, महिला सशक्तिकरण की बैठकों में दिखाई गई कहानी

बदल जाएगा टीवी का सबसे बड़ा प्राइम टाइम, ज़ी टीवी के नए जज़्बाती सीरियल 'तू ही रे दिल में' की कहानी आई सामने

बदल जाएगा टीवी का सबसे बड़ा प्राइम टाइम, ज़ी टीवी के नए जज़्बाती सीरियल ‘तू ही रे दिल में’ की कहानी आई सामने

सलमान खान के शो 'Bigg Boss 20' का मास्टरप्लान लीक, 8 नए चेहरों को टक्कर देंगे पुराने सीजन के ये धुरंधर | bigg-boss-20-contestants-list-new-format-salman-khan-show-update

सलमान खान के शो ‘Bigg Boss 20’ का मास्टरप्लान लीक, 8 नए चेहरों को टक्कर देंगे पुराने सीजन के ये धुरंधर

TRP रेटिंग में छाने वाले 'जगद्धात्री' सीरियल का नया रिकॉर्ड, अब 2000 एपिसोड पर है मेकर्स की नजर

TRP रेटिंग में छाने वाले ‘जगद्धात्री’ सीरियल का नया रिकॉर्ड, अब 2000 एपिसोड पर है मेकर्स की नजर

Leave a Comment