ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Filmfare Awards 2025: अनन्या पांडे की बांधनी साड़ी ने लूटी महफिल, देखें तस्वीरें!

On: October 13, 2025 6:51 AM
Follow Us:
Filmfare Awards 2025: अनन्या पांडे की बांधनी साड़ी ने लूटी महफिल, देखें तस्वीरें!
Join WhatsApp Group

Filmfare Awards 2025 Ananya Panday photos: 11 अक्टूबर 2025 की शाम गुजरात के अहमदाबाद में 70वें ह्युंडै फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025 का शानदार आगाज हुआ। इस ग्लैमरस इवेंट में बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारों ने अपनी चमक बिखेरी। शाहरुख खान, करण जौहर, कृति सेनन और काजोल जैसे सितारों ने रेड कार्पेट पर धमाल मचाया।

लेकिन जब अनन्या पांडे ने एंट्री मारी, तो हर किसी की नजरें बस उन पर ही टिक गईं। अनन्या ने अपनी बांधनी साड़ी और अनोखे कॉर्सेट ब्लाउज के साथ ऐसा जादू चलाया कि फैंस का दिल ही जीत लिया।

ज़ी टीवी शो 'जाने अनजाने हम मिले' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द
ज़ी टीवी शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

साड़ी से लेकर कॉर्सेट तक, अनन्या का लुक बना चर्चा का केंद्र Filmfare Awards 2025

अनन्या पांडे ने इस बार रेड कार्पेट पर कुछ अलग और खास अंदाज चुना। उन्होंने मशहूर डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला की गुजरात स्पेशल बांधनी साड़ी पहनी, जिसे उन्होंने एक रंग-बिरंगे बिडेड कॉर्सेट ब्लाउज के साथ पेयर किया। यह ब्लाउज साड़ी से भी ज्यादा चर्चा में रहा और पूरी लाइमलाइट चुरा ले गया।

अनन्या का यह लुक न सिर्फ यूनिक था, बल्कि क्लासी और स्टाइलिश भी। साड़ी को गाउन जैसा टच देकर अनन्या ने साबित कर दिया कि वे फैशन में सबसे आगे हैं।

वसुधा सीरियल ट्विस्ट: अब घर-घर अचार बेचेगी वसुधा, एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर ने आर्थिक आजादी पर कही बड़ी बात
वसुधा सीरियल ट्विस्ट: अब घर-घर अचार बेचेगी वसुधा, एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर ने आर्थिक आजादी पर कही बड़ी बात

मिनिमल मेकअप और जूलरी ने बढ़ाया लुक का चार्म

अनन्या का रेड कार्पेट लुक मिनिमल लेकिन बेहद प्रभावशाली था। उन्होंने सिर्फ बड़े राउंड स्टड इयररिंग्स पहने, जो उनके कॉर्सेट ब्लाउज से परफेक्टली मैच कर रहे थे। मेकअप भी मिनिमल रखा गया, जो उनके लुक को और निखार रहा था। बालों को सॉफ्ट बन में स्टाइल किया गया, जिसमें एक लट आगे की ओर लहरा रही थी, जो उनके पूरे लुक को और खूबसूरत बना रही थी।

चनिया चोली में अनन्या का धमाकेदार परफॉर्मेंस

फिल्मफेयर अवार्ड्स में अनन्या ने पहली बार स्टेज पर परफॉर्मेंस दी और अपने एनर्जी से भरे डांस से इवेंट को यादगार बना दिया। उन्होंने ऐश्वर्या राय के गाने ‘मनमोहिनी’ पर शानदार डांस किया।

अमेरिका पहुंचा ज़ी टीवी का शो 'लक्ष्मी निवास', महिला सशक्तिकरण की बैठकों में दिखाई गई कहानी
अमेरिका पहुंचा ज़ी टीवी का शो ‘लक्ष्मी निवास’, महिला सशक्तिकरण की बैठकों में दिखाई गई कहानी

इस दौरान अनन्या व्हाइट लहंगे और कलरफुल ब्लाउज में पूरी तरह गुजराती लुक में नजर आईं। उनका यह अंदाज देख हर कोई तालियां बजाने को मजबूर हो गया।

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ज़ी टीवी शो 'जाने अनजाने हम मिले' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

ज़ी टीवी शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

वसुधा सीरियल ट्विस्ट: अब घर-घर अचार बेचेगी वसुधा, एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर ने आर्थिक आजादी पर कही बड़ी बात

वसुधा सीरियल ट्विस्ट: अब घर-घर अचार बेचेगी वसुधा, एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर ने आर्थिक आजादी पर कही बड़ी बात

अमेरिका पहुंचा ज़ी टीवी का शो 'लक्ष्मी निवास', महिला सशक्तिकरण की बैठकों में दिखाई गई कहानी

अमेरिका पहुंचा ज़ी टीवी का शो ‘लक्ष्मी निवास’, महिला सशक्तिकरण की बैठकों में दिखाई गई कहानी

बदल जाएगा टीवी का सबसे बड़ा प्राइम टाइम, ज़ी टीवी के नए जज़्बाती सीरियल 'तू ही रे दिल में' की कहानी आई सामने

बदल जाएगा टीवी का सबसे बड़ा प्राइम टाइम, ज़ी टीवी के नए जज़्बाती सीरियल ‘तू ही रे दिल में’ की कहानी आई सामने

सलमान खान के शो 'Bigg Boss 20' का मास्टरप्लान लीक, 8 नए चेहरों को टक्कर देंगे पुराने सीजन के ये धुरंधर | bigg-boss-20-contestants-list-new-format-salman-khan-show-update

सलमान खान के शो ‘Bigg Boss 20’ का मास्टरप्लान लीक, 8 नए चेहरों को टक्कर देंगे पुराने सीजन के ये धुरंधर

TRP रेटिंग में छाने वाले 'जगद्धात्री' सीरियल का नया रिकॉर्ड, अब 2000 एपिसोड पर है मेकर्स की नजर

TRP रेटिंग में छाने वाले ‘जगद्धात्री’ सीरियल का नया रिकॉर्ड, अब 2000 एपिसोड पर है मेकर्स की नजर

Leave a Comment