ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

‘जगद्धात्री’ में प्यार का नया मोड़: शिवाय के लिए धड़का जगद्धात्री का दिल, सोनाक्षी बत्रा ने खोला राज

On: अप्रैल 22, 2026 6:18 अपराह्न
Follow Us:
‘जगद्धात्री’ में प्यार का नया मोड़: शिवाय के लिए धड़का जगद्धात्री का दिल, सोनाक्षी बत्रा ने खोला राज
Join WhatsApp Group

मुंबई, 22 अप्रैल (हरियाणा न्यूज पोस्ट)। ज़ी टीवी का लोकप्रिय शो ‘जगद्धात्री’ अपनी सस्पेंस भरी कहानी और दमदार एक्शन के दम पर दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। शो में एक निडर पुलिस ऑफिसर की दोहरी जिंदगी जी रही जगद्धात्री का किरदार अब एक बड़े भावनात्मक बदलाव से गुजर रहा है। हालिया एपिसोड्स में दिखाया गया कि कैसे रुद्र ने शिवाय पर गोलियां बरसाईं और उसकी जान पर बन आई। इस खौफनाक हादसे ने जगद्धात्री को अंदर तक हिला कर रख दिया। शिवाय, जो हमेशा जगद्धात्री के लिए एक चट्टान की तरह खड़ा रहा, उसे मौत के करीब देखकर जगद्धात्री को अहसास हुआ कि शिवाय की उसकी जिंदगी में क्या अहमियत है।

कोई आम रोमांस नहीं होगी ‘शिवधात्री’ की कहानी

जैसे-जैसे शिवाय ठीक होकर घर लौटा है, दर्शकों को जगद्धात्री का एक बिल्कुल नया और नरम रूप देखने को मिल रहा है। जो रिश्ता अब तक सिर्फ भरोसे और गहरी दोस्ती पर टिका था, वह अब धीरे-धीरे प्यार की दिशा में बढ़ रहा है। इस नए ट्रैक पर बात करते हुए अभिनेत्री सोनाक्षी बत्रा ने बताया कि जगद्धात्री का किरदार हमेशा से ताकत और जिम्मेदारी का प्रतीक रहा है। ऐसे में उसका धीरे-धीरे अपने दिल की बात को समझना एक खूबसूरत बदलाव है। सोनाक्षी के मुताबिक, “यह कोई आम टीवी रोमांस नहीं होगा। इसमें कई परतें और अनकही बातें होंगी। एक पुलिस ऑफिसर के लिए अपने फोकस से हटकर प्यार को समझना दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प होने वाला है।”

क्या बिग बॉस 20 में होगी शगुन शर्मा की वाइल्डकार्ड एंट्री? अभिनेत्री ने दिया दो टूक जवाब | shagun-sharma-clarifies-stand-on-bigg-boss-20-wildcard-entry
क्या बिग बॉस 20 में होगी शगुन शर्मा की वाइल्डकार्ड एंट्री? अभिनेत्री ने दिया दो टूक जवाब

एक्टर के तौर पर सोनाक्षी के लिए बड़ी चुनौती

सोनाक्षी बत्रा इस नए फेज को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उनका मानना है कि एक निडर ऑफिसर के भीतर छिपी कोमल भावनाओं को पर्दे पर उतारना एक कलाकार के तौर पर सीखने वाला अनुभव है। दर्शक पहले ही ‘शिवधात्री’ (शिवाय + जगद्धात्री) की जोड़ी को सोशल मीडिया पर खूब पसंद कर रहे हैं। शिवाय ने हमेशा खामोशी से जगद्धात्री से प्यार किया है, लेकिन अब जगद्धात्री की ओर से मिलने वाली परवाह इस कहानी को यादगार बनाने वाली है। आने वाले एपिसोड्स में यह देखना रोमांचक होगा कि एक कड़क ऑफिसर अपनी ड्यूटी और दिल के बीच कैसे संतुलन बिठाती है।

नमक-शमक वाले शेफ हरपाल का ‘देसी’ बर्थडे: लाफ्टर शेफ्स की टीम ने दिया खास सरप्राइज

पाई-पाई जोड़कर खोला था कैफे, चोर ले गया कैश काउंटर, छलका अर्चना गौतम का दर्द | bigg-boss-fame-archana-gautam-mumbai-cafe-robbed-cctv-footage-fir
पाई-पाई जोड़कर खोला था कैफे, चोर ले गया कैश काउंटर, छलका अर्चना गौतम का दर्द

ग्लैमर वर्ल्ड की हर बड़ी अपडेट के लिए Haryana News Post पर नज़र बनाए रखें।

ज़ी टीवी शो 'जाने अनजाने हम मिले' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द
ज़ी टीवी शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment